Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने रिलीज के बाद जोरदार शुरुआत की थी। हालांकि, अब यह फिल्म थिएटर्स में दर्शकों को लुभाने में नाकाम साबित हो रही है। दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म सातवें दिन 2.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। आइए जानते हैं कि गुरुवार यानी आठवें दिन फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।

Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने महज 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक का भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। 60 करोड़ के बजट को देखते हुए फिल्म को अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है। दिग्गजों का मानना है कि फिल्म का अपनी लागत तक पहुंचा मुश्किल है।

Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection

फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई ने उम्मीदें जगाईं। वीकेंड पर यह आंकड़ा 22.25 करोड़ तक चला गया। दर्शकों ने वरुण के देसी-संस्कारी अवतार और जान्हवी की चुलबुली अंदाज को सराहा। निर्देशक शशांक खेतान ने पुराने बॉलीवुड के फ्लेवर को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया, जिसमें सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ का भी अहम योगदान रहा। लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आने से फिल्म को काफी नुकसान पहुंचा। यही वजह है कि सनी संस्कारी की अब चमक फीकी पड़ चुकी है।

Bigg Boss 19 में Farrhana Bhatt पर भूतनी का साया, डरकर भागे शहबाज!

लाइन में हैं ये तीन बड़ी फिल्में

वरुण धवन के लिए यह दूसरी निराशा है। इससे पहले ‘बेबी जॉन’ भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। साउथ का रीमेक होने के कारण दर्शकों ने इसे ठुकरा दिया था। हालांकि, वरुण हार मानने वालों में से नहीं। उनके पास अब तीन बड़ी फिल्में लाइन में हैं- ‘बॉर्डर 2’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘नो एंट्री’ का सीक्वल। इनसे वह कमबैक की उम्मीद कर रहे हैं।

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...