Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Table of Content

Rajvir Jawanda: पंजाबी संगीत और सिनेमा की दुनिया आंसुओं में डूबी हुई है। लोकप्रिय गायक और अभिनेता राजवीर जावंडा का निधन हो गया। 8 अक्टूबर को सुबह 10:55 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए भयानक सड़क हादसे के 11 दिनों तक जूझने के बाद यह दुखद खबर आई। डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर सिर और रीढ़ की हड्डी की चोटों से मल्टीपल ऑर्गन फेलियर हो गया।

Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

Rajvir Jawanda के साथ कैसे हुए हादसा

हादसा दोपहर के समय पिंजौर-नालागढ़ रोड पर हुआ। राजवीर दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर शिमला की सैर को निकले थे। तभी सड़क पर अचानक दो भटकते बैल लड़ते हुए आए और उनकी बाइक से टकरा गए। तेज रफ्तार के कारण वह सड़क पर लुढ़क पड़े। सिर में गहरी चोट और गर्दन की दो हड्डियां टूटने से दिमाग को ऑक्सीजन की कमी हो गई। उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद मोहाली शिफ्ट किया गया। वहां वह वेंटिलेटर पर रहे, लेकिन सुधार के कोई संकेत नहीं मिले।

Bigg Boss 19 में Farrhana Bhatt पर भूतनी का साया, डरकर भागे शहबाज!

Rajvir Jawanda ने पत्नी की नहीं मानी बात

दोस्तों के मुताबिक हादसे से ठीक पहले राजवीर की पत्नी ने उन्हें रोकने की बहुत कोशिश की। डेली पोस्ट पंजाब से बातचीत में एक करीबी दोस्त ने कहा, “उन्होंने कहा था- मत जाओ बाइक पर, खतरनाक है। लेकिन राजवीर ने हंसकर कहा कि जल्द लौट आऊंगा।” वह फोन कॉल ही उनका आखिरी संवाद था। राजवीर अपनी निजी जिंदगी को हमेशा गुप्त रखते थे। पत्नी और दो बच्चों का नाम या फोटो कभी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। शादीशुदा होने के बावजूद वह परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते थे।

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...