Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म तूफान, जानें कलेक्शन

Table of Content

Kalki 2898 AD ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारे मौजूद हैं। रिलीज होती ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों थिएटर्स में टूट पड़े। देशभर में इस फिल्म को लोगों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रभास की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आ रही है। साथ ही, अश्वत्थामा के किरदार में बिग बी की भी जमकर प्रशंसा हो रही है। आइए जानते हैं कि पहे दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।

Kalki 2898 AD का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कल्कि 2898 एडी को एडवांस बुकिंग में ही लोगों का जबर्दस्त समर्थन मिल चुका था। इसके बाद से ही उम्मीद जताई जाने लगी थी कि पहले दिन यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर सकती है। फिल्म के कले्कशन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ो में फिल्म ने 61.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की कमाई के अंतिम आंकड़े देर रात तक ही पता चल सकेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म के पहले दिन की कमाई 90 करोड़ के आस-पास रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म प्रभास की आदिपुरुष और साहो को पीछे छोड़ देगी।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD vs Baahubali 2: प्रभास की कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बेहतर? आइए जानते हैं

Bahubali The Conclusion का रिकॉर्ड टूटना मुश्किल

फिल्म को भले ही टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन इसका बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। साल 2017 में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली द कंक्लूजन ने भारत में 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 217 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इतना हो सकता है Worldwide Collection

kalki 2898 ad
फोटो क्रेडिट- एक्स

Kalki 2898 AD का केवल भारत में ही नहीं विदेश में डंका बज रहा है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के आसपास की कमाई कर सकती है। उत्तरी अमेरिका में इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म वहां दमदार कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म के अभी पहले दिन के फाइनल कलेक्शन अभी नहीं आ सके हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे Prabhas

Kalki 2898 AD के बाद प्रभास राजा साब नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके अलावा वे सलार के दूसरे भाग में भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। सलार पार्ट 1 सीजफायर ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरी फिल्म में टिकट खिड़की पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Advance Booking: एडवांस बुकिंग में कल्कि 2898 एडी का जलवा, अब तक बटोर लिए 50 करोड़ से ज्यादा

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...