Kalki 2898 AD Advance Booking: एडवांस बुकिंग में कल्कि 2898 एडी का जलवा, अब तक बटोर लिए 50 करोड़ से ज्यादा

Table of Content

Kalki 2898 AD Advance Booking: प्रभास की आगामी फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 23 जून को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू की गई थी, जिसके बाद से ही बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म के टिकट बुक कर रहे हैं।

अब तक Kalki 2898 AD ने कमाए इतने करोड़
फिल्म की एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बड़ा धमाल मचाने जा रही है। पहले दिन की बुकिंग की बात करें तो ताजा आंकड़ों के अनुसार फिल्म के अब तक 50 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। सबसे ज्यादा टिकटों की बुकिंग तेलुगु भाषा में हुई है। वहीं, हिंदी संस्करण के लिए फिल्म की बुकिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी है।

हिंदी भाषा में हुए इतने करोड़ की बुकिंग
हिदीं भाषा में फिल्म ने टूडी, थ्रीडी और आईमैक्स वर्जन को मिलाकर कुल छह करोड़ 25 लाख रुपये के आसपास की कमाई की है। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन जबर्दस्त कलेक्शन कर सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग ले सकती है।

Kalki 2898 AD स्टारकास्ट
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। इसमें दिशा पाटनी भी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वह महानती जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। कल्कि 2898 एडी की बात करें तो यह फिल्म कल यानी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। विदेश में भी फिल्म के अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...