Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Table of Content

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर उनके चार्टर्ड विमान को लेकर बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां की हैं, जिससे कंपनी की साख और कारोबार को भारी नुकसान पहुंचा है।

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

क्यों भड़की एविएशन कंपनी?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरा विवाद दिसंबर 2025 का है, जब नोरा फतेही (Nora Fatehi) मुंबई से जयपुर की यात्रा के दौरान सेसना साइटेशन सीजे2 (Cessna Citation CJ2) विमान में सवार थीं। आरोप है कि यात्रा के दौरान नोरा ने विमान के अंदर से वीडियो रिकॉर्ड किए और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए इस एयरक्राफ्ट को ‘मिनिएचर’, ‘खिलौना’ (Toy) और ‘लेगो हवाई जहाज’ (Lego Airplane) करार दिया। कंपनी का कहना है कि इंस्टाग्राम पर 4.6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स होने के कारण उनके इस वीडियो का गलत असर पड़ा, जिससे बुकिंग्स में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट आ गई और टिकट कैंसिलेशन काफी बढ़ गए।

बिना तकनीकी जानकारी के छवि बिगाड़ने का आरोप

कंपनी ने अपनी याचिका में कहा है कि नोरा फतेही के बयान बिना किसी तकनीकी समझ, सत्यापन या तथ्यात्मक आधार के दिए गए थे। ड्यून्स एविएशन ने स्पष्ट किया कि उनका विमान डीजीसीए (DGCA) से पूरी तरह प्रमाणित, उड़ने योग्य और वैध एनएसओपी (NSOP) लाइसेंस के तहत संचालित हो रहा था। कंपनी ने अदालत से ₹3 करोड़ के हर्जाने की मांग के साथ-साथ नोरा फतेही के सोशल मीडिया से सभी विवादित वीडियो हटाने और उनसे सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण (Public Clarification) जारी करवाने का निर्देश देने की अपील की है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत में होगी। हालांकि, अभिनेत्री की तरफ से इस कानूनी विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

‘बाहुबली’ से ‘कंचना 4’ तक का सफर

फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का समय बिता चुकीं नोरा फतेही ने ‘बाहुबली: द बिगनिंग’ में खास अपीयरेंस और ‘बिग बॉस 9’ के जरिए जबरदस्त पहचान बनाई थी। ‘साकी साकी’ और ‘दिलबर’ जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली नोरा ने ‘भारत’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का हुनर दिखाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही जल्द ही बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘कंचना 4’ में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...