Kalki 2898 AD vs Baahubali 2: प्रभास की कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बेहतर? आइए जानते हैं

Table of Content

Kalki 2898 AD लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली है। माना जा रहा है कि 27 जून की देर रात तक के आंकड़ों में यह प्रभास की कई फिल्मों को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह फिल्म Baahubali The Conclusion को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं।

Kalki 2898 AD Box Office Collection vs Bahubali The Conclusion

Kalki 2898 AD vs Baahubali 2
फोटो क्रेडिट: एक्स

कल्कि 2898 एडी को एडवांस बुकिंग में लोगों का जबर्दस्त मिला है। उम्मीद जताई जा रही थी कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर प्रभास की साल 2017 में आई फिल्म Bahubali The Conclusion को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, शुरुआती आंकड़ों में यह फिल्म ऐसा करती नहीं दिख रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म ने अब तक भारत में 52.73 करोड़ का कलेक्शन किया है। देर रात तक फिल्म अभी और कमाई करेगी, लेकिन यह बाहुबली 2 को पीछे छोड़ती हुई नहीं दिख रही है। बता दें कि एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म ने पहले दिन टिकट खिड़की पर केवल भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 121 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Kalki 2898 AD Starcast

Kalki 2898 AD Starcast
फोटो क्रेडिट: एक्स

इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें Prabhas के साथ Amitabh Bachchan, Deepika Padukone और Kamal Haasan जैसे शानदार कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में Disha Patani भी हैं। फिल्म का निर्देशन Nag Ashwin ने किया है। इससे पहले वे महानती नाम की फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।

इतने Worldwide Collection की उम्मीद

Kalki 2898 AD vs Baahubali 2

कल्कि 2898 एडी केवल भारत में ही नहीं विदेश में भी जमकर कमाई करती दिख रही है। ताजा आकड़ों की मानें तो फिल्म वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये (ग्रॉस) के आसपास का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, यह फिल्म पहले दिन वर्ल्डवाइड स्तर पर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ती नजर नहीं आ रही है। Baahubali The Conclusion ने पहले दिन 217 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन किया था। वहीं, वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड आरआरआर के नाम पर है। इस फिल्म ने 223 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Advance Booking: एडवांस बुकिंग में कल्कि 2898 एडी का जलवा, अब तक बटोर लिए 50 करोड़ से ज्यादा

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...