Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री को लगाई जमकर लताड़, आरोपों पर किया पलटवार

Table of Content

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने आखिरकार अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा के धोखे के आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। धनश्री इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने कुब्रा सैत के साथ बातचीत में दावा किया था कि शादी के महज दो महीने बाद ही चहल ने उन्हें धोखा दिया। इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। हालांकि, चहल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया।

Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Yuzvendra Chahal ने जमकर लगाई लताड़

उन्होंने कहा, “मैं स्पोर्ट्सपर्सन हूं और स्पोर्ट्सपर्सन धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही धोखा देता तो रिश्ता इतना लंबा चलता? मेरे लिए यह अध्याय खत्म हो चुका है। मैं आगे बढ़ चुका हूं, बाकी सबको भी ऐसा ही करना चाहिए।”चहल ने अपनी चार साल से ज्यादा चली शादी को याद करते हुए कहा, “हमारी शादी 4.5 साल चली। अगर दो महीने में धोखा हुआ होता तो कोई यह शादी बरकरार रखता? मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं अतीत से निकल चुका हूं। लेकिन कुछ लोग अभी भी उसी में अटके हैं… उनका घर मेरे नाम से चल रहा है तो वह जो चाहें करें। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

खेल और निजी जिंदगी पर कर रहे फोकस

Yuzvendra Chahal साफ कर दिया कि यह आखिरी बार है जब वह इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। “मैं इस अध्याय को भूल चुका हूं। कोई कुछ भी कह देता है तो सोशल मीडिया पर फैल जाता है। सौ बातें चलती हैं, लेकिन सच्चाई सिर्फ एक है और जानने वाले इसे जानते हैं। मेरे लिए यह मुद्दा खत्म हो चुका है। अब कभी इस पर बात नहीं करूंगा।” चहल ने जोर देकर कहा कि अब उनका फोकस जिंदगी और क्रिकेट पर है। उन्होंने कहा, “मैं अपनी जिंदगी और गेम पर ध्यान दे रहा हूं।”

Bigg Boss 19 में Farrhana Bhatt पर भूतनी का साया, डरकर भागे शहबाज!

2020 में हुई थी Yuzvendra Chahal की शादी

Yuzvendra Chahal और धनश्री की प्रेम कहानी कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी। चहल ने धनश्री के ऑनलाइन डांस क्लास जॉइन की और जल्द ही दोनों करीब आ गए। दिसंबर 2020 में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि, जून 2022 में अलगाव की खबरें आने लगीं। फरवरी 2025 में दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की। कोर्ट ने छह महीने की कूलिंग-ऑफ पीरियड माफ करने से इनकार कर दिया। 18 महीने अलग रहने के बाद 20 मार्च 2025 को तलाक फाइनल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चहल ने धनश्री को 4.75 करोड़ रुपये की एलिमनी दी, जिसमें से आधी रकम पहले ही ट्रांसफर हो चुकी थी।

Rajvir Jawanda: पंजाबी गायक राजवीर जावंडा के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...