Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

Table of Content

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली कोर्टरूम कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ अब थिएटर्स से अलविदा कहने को तैयार है। रिलीज के 21 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार रुक-रुक कर चल रही है। नई रिलीज ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने इसकी राह में बड़ी रुकावटें खड़ी कर दी हैं। 120 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म भारत में अभी तक अपनी लागत भी नहीं निकाल पाई है। आइए जानते हैं कि 21वें दिन यानी गुरुवार को इसका कलेक्शन कैसा रहा।

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री को लगाई जमकर लताड़, आरोपों पर किया पलटवार

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 21वें दिन महज 33 लाख रुपये कमाए हैं। इससे भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 110.13 करोड़ रुपये हो गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि फिल्म का अंतिम कलेक्शन 110 करोड़ के आसपास रुकेगा। लेकिन इतनी कमाई से यह हिट तो दूर, बजट रिकवर करने में भी पीछे रह गई है। कुछ दिग्गज इसे सेमी-हिट बता रहे हैं, लेकिन इसे क्लीन हिट कहना ठीक न होगा।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

हिट होने की उम्मीद खत्म?

भारत में इस फिल्म के हिट होने की उम्मीदें अब खत्म हो चुकी हैं और इसे औसत ही कहा जाएगा। फिल्म की शुरुआत तो शानदार थी। 19 सितंबर को रिलीज होते ही पहले दिन 12.50 करोड़ की ओपनिंग ने धमाल मचा दिया। वीकेंड पर फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। लेकिन दूसरा हफ्ता आते-आते इस फिल्म की कमाई काफी कम हो गई।

Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

2025 में अक्षय की तीसरी रिलीज

निर्देशक सुभाष कपूर ने कोशिश तो की, लेकिन प्रतिस्पर्धा ने सब बिगाड़ दिया। ‘जॉली एलएलबी 3’ अक्षय की 2025 की तीसरी रिलीज फिल्म है। ‘हाउसफुल 5’ और ‘स्काई फोर्स’ के बाद इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अमृता राव, हुमा कुरैशी और गजराज राव ने भी अच्छी अदाकारी दिखाई है।

Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...