Kantara Chapter 1: 2025 में 400 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्में, कौन से नंबर पर कांतारा चैप्टर 1?

Table of Content

Kantara Chapter 1: भारतीय सिनेमा के लिए साल 2025 अब तक धमाकेदार रहा है। बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का जोश देखने लायक है। चार फिल्में ही ऐसी हैं, जिन्होंने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इनमें विक्की कौशल की छावा टॉप पर काबिज है, जिसने 800 करोड़ के करीब कमाई कर इतिहास रच दिया है। वहीं, ताजा एंट्री कांतारा चैप्टर 1 की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं….

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

छावा- 808 करोड़

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। 14 फरवरी 2025 को वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुई यह फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी थी। निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इतिहास और एक्शन का ऐसा मेल दिया कि दर्शक थिएटर्स में ठहर गए। पहले दिन ही 33.10 करोड़ की कमाई ने सबको चौंका दिया। महाराष्ट्र में तो यह सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई। कुल वर्ल्डवाइड 808 करोड़ के साथ यह 2025 की नंबर वन फिल्म है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

सैयारा- 570 करोड़

मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने साबित कर दिया कि नई प्रतिभाओं में भी पुराने बॉलीवुड का रोमांस बस्ता है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने 18 जुलाई 2025 को रिलीज के साथ ही दिल जीत लिया। कोरियन फिल्म ‘अ मोमेंट टू रिमेंबर’ से प्रेरित यह कहानी प्यार, दर्द और संगीत का मेल है। छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 570 करोड़ रुपये कमाए थे।

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री को लगाई जमकर लताड़, आरोपों पर किया पलटवार

कुली- 518 करोड़

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’ ने 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर एक पूर्व कुली यूनियन लीडर की बदले की कहानी है। नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र और आमिर खान जैसे सितारे भी इस फिल्म में नजर आए थे। तमिल, तेलुगु और हिंदी वर्जन में इसे रिलीज किया गया था। बड़े बजट पर बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 518 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी।

Nehal Chudasama: नेहल बनीं Bigg Boss 19 की नई कप्तान, जानिए कैसे घरवालों को दी मात

कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1)- 410+ करोड़ (6 दिन)

ऋशभ शेट्टी की Kantara Chapter 1 ने 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा पर रिलीज होते ही कमाल कर दिखाया। 2022 की ‘कांतारा’ की प्रीक्वल होने से उम्मीदें तो थीं, लेकिन पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग कर सबको हैरान कर दिया। छह दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड 410 करोड़ से ऊपर पहुंच गई है, जो कन्नड़ सिनेमा के लिए ऐतिहासिक है।

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...