Jr NTR ने S S Rajamouli की फिल्म इन 3 वजहों से छोड़ी

Table of Content

Jr NTR: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक तरफ वह प्रशांत नील की मेगा प्रोजेक्ट ‘ड्रैगन’ पर काम कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के की हिंदी-तेलुगु बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है। यह खबर फैंस के लिए चौंकाने वाली है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

Kantara Chapter 1: 2025 में 400 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्में, कौन से नंबर पर कांतारा चैप्टर 1?

Jr Ntr ने क्यों छोड़ी फिल्म?

सूत्रों के मुताबिक एनटीआर के इस फैसले के पीछे कई वजहें हैं। पहली वजह है कि अभी किसी रियल-लाइफ किरदार को निभाने के मूड में नहीं हैं। खासकर इतिहास के किसी महान शख्सियत को। दूसरी वजह है कि यह बायोपिक एसएस राजामौली नहीं, बल्कि उनके बेटे कार्तिक राजामौली डायरेक्ट करने वाले थे, जिससे शायद एनटीआर को उतना भरोसा नहीं रहा। तीसरी और सबसे बड़ी वजह, आमिर खान भी राजकुमार हिरानी के साथ दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बना रहे हैं। ऐसे में एक ही विषय पर दो फिल्में बनाना बेमतलब लगता है। सूत्रों ने कहा, “एनटीआर नहीं चाहते कि उनकी फिल्म की तुलना किसी और से हो। वह अपने तेलुगु प्रोजेक्ट्स और ‘ड्रैगन’ पर पूरा ध्यान देना चाहते हैं।”

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

आमिर भी बना रहे बायोपिक

हाल ही में खबरें थीं कि आमिर ने राज कुमारहिरानी से स्क्रिप्ट में बदलाव करने को कहा है। लेकिन आमिर ने साफ किया कि उनकी बायोपिक पूरी तरह ट्रैक पर है। इस फिल्म को 2026 में रिलीज की योजना है। आमिर इसे अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत बना रहे हैं। उनकी यह मेहनत दादासाहेब की विरासत को बड़े पर्दे पर जीवंत करने की कोशिश है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

राजामौली का प्लान बरकरार

एनटीआर के हटने के बावजूद एसएस राजामौली इस प्रोजेक्ट को छोड़ने वाले नहीं है। दादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस बायोपिक पर आपत्ति जताई थी, लेकिन राजामौली इसे आगे बढ़ा रहे हैं। वह अब नए अभिनेता की तलाश में हैं। प्रभास को कास्ट करने की अफवाहें जोरों पर थीं, लेकिन सूत्रों ने इन्हें पूरी तरह गलत बताया है।

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री को लगाई जमकर लताड़, आरोपों पर किया पलटवार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...