Thamma को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

Table of Content

Thamma: आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। यह फिल्म दिवाली 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। ‘स्त्री 2’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद मैडॉक सुपरनैचुरल यूनिवर्स की इस नई पेशकश से दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों के दिलों पर छा चुके हैं। हालांकि, सवाल यह है कि क्या ‘थामा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा हासिल कर पाएगी? आइए जानतेत हैं कि हिट होने के लिए फिल्म को कितनी कमाई करने की जरूरत है।

Jr NTR ने S S Rajamouli की फिल्म इन 3 वजहों से छोड़ी

Thamma को हिट होने के लिए कितनी करनी होगी कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Thamma का बजट करीब 145 करोड़ रुपये के आसपास है। फिल्म को हिट कहलाने के लिए कम से कम 290 करोड़ रुपये का भारत में नेट कलेक्शन करना होगा। अगर फिल्म पहले दिन 25-28 करोड़ के बीच ओपनिंग लेती है तो हिट होने की राह आसान हो सकती है। ‘स्त्री 2’ ने पहले दिन 51.8 करोड़ की रिकॉर्ड ओपनिंग की थी। ऐसे में ‘थामा’ से भी दमदार शुरुआत की उम्मीद है।

Kantara Chapter 1: 2025 में 400 करोड़ कमाने वाली भारतीय फिल्में, कौन से नंबर पर कांतारा चैप्टर 1?

Thamma के ट्रेलर और गानों ने चलाया जादू

हाल ही में रिलीज हुआ ‘थामा’ का ट्रेलर दर्शकों को हंसी और डर का मजेदार कॉकटेल दे रहा है। आयुष्मान का अनोखा अंदाज, हॉरर के बीच हल्की-फुल्की कॉमेडी और डरावने ट्विस्ट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। फिल्म के गाने भी लोगों के दिलों पर छा चुके हैं।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

फिल्म में हैं कमाल के कलाकार

Thamma में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। उनका हॉरर-कॉमेडी में पहला कदम फैंस के लिए खास है। उनके साथ रश्मिका मंदाना की साउथ-बॉलीवुड केमिस्ट्री, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गहराई और परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग फिल्म को खास बनाती है। फिल्म का निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने किया है। इससे पहले वह सुपरहिट फिल्म मुंजा बना चुके हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...