Nayanthara: अब ‘लेडी सुपरस्टार’ नहीं कहलाएंगी नयनतारा, जानें इसके पीछे की वजह

Table of Content

Nayanthara तेलुगु सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा अपने अभिनय से लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को दी है। उन्होंने 4 मार्च को अपने फैंस और मीडिया से यह अनुरोध किया कि अब उन्हें ‘लेडी सुपरस्टार’ के नाम से न पुकारा जाए।

Sikandar: आते ही छा गया ‘सिकंदर’ का गाना ‘जोहरा जबीन’, कुछ घंटों में बटोर डाले इतने व्यूज

नयनतारा ने जारी किया आधिकारिक बयान

नयनतारा का कहना है कि उनका नाम ही उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है और वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ ‘नयनतारा’ के रूप में पहचानें। नयनतारा ने अपने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। उन्होंने अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हुए इस पत्र में अपने फैंस और मीडिया के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही, उनके अपार समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें

फैंस के प्रति व्यक्त किया आभार

अपने आधिकारिक बयान में नयनतारा ने लिखा, “प्रिय फैंस, मीडिया के सम्मानित सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग, वणक्कम। इस पत्र के माध्यम से मैं उन सभी स्रोतों के लिए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरे अभिनय के सफर को सफल और खुशहाल बनाया। मैं उम्मीद करती हूं कि यह पत्र आपको और आपके परिवारों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों के साथ मिले।”

South Cinema: साउथ के दो बड़े निर्देशक एक साथ आए नजर, क्या बड़े प्रोजेक्ट की है तैयारी?

सिर्फ नयनतारा कहने की अपील की

उन्होंने आगे लिखा, “मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह रहा है, जिसे आपके अपार प्यार और समर्थन ने सजाया है। चाहे सफलता के क्षण हों या कठिनाइयों का समय, आप हमेशा मेरे साथ रहे हैं।” उन्होंने लिखा, “आपमें से कई लोगों ने मुझे ‘लेडी सुपरस्टार’ के रूप में संबोधित किया, जो आपके अपार प्यार का प्रतीक है। इसके लिए मैं आपकी आभारी हूं, लेकिन मैं विनम्रता से अनुरोध करती हूं कि आप मुझे बस ‘नयनतारा’ ही कहें। मेरा नाम मेरे दिल के सबसे करीब है और यह मुझे एक अभिनेत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में पेश करता है।” नयनतारा ने अपने पत्र के अंत में कहा, “मेरा मानना ​​है कि हम सभी प्यार की भाषा साझा करते हैं जो हमें सभी सीमाओं से परे जोड़े रखती है। भविष्य अनिश्चित हो सकता है, लेकिन मैं आभारी हूं कि आपका समर्थन हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं अपना काम इसी तरह प्यार और समर्पण से करती रहूंगी।”

War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

इन फिल्मों में आएंगी नजर

नयनतारा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘टेस्ट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ और आर माधवन नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘मन्नानगट्टी सिंस 1960’, ‘डियर स्टूडेंट्स’, ‘रक्कयिर’ और ममूटी और मोहनलाल के साथ ‘एमएमएमएन’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट हैं।

Mahira Sharma: क्या क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...