Krrish: ट्रोलिंग के बीच गजराज राव ने किया राकेश रोशन का समर्थन, ऋतिक को ‘कृष’ में कास्ट करने पर कही ये बात

Table of Content

Krrish: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को साल 2006 में आई सुपरहीरो फिल्म ‘कृष’ और इसके सीक्वल ‘कृष 3’ में कास्ट किया था। इन दोनों ही फिल्मों में ऋतिक की अदाकारी की समीक्षकों ने जमकर सराहना की थी। वहीं, कुछ लोग उनके चयन को लेकर सवाल भी खड़े किए थे। अब हाल ही में अभिनेता गजराज राव ने इस पर अपनी राय दी है।

Nayanthara: अब ‘लेडी सुपरस्टार’ नहीं कहलाएंगी नयनतारा, जानें इसके पीछे की वजह

गजराज राव ने किया राकेश का समर्थन

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए गजराज राव ने राकेश रोशन के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह राकेश रोशन का अपना प्रोजेक्ट था और उनकी कड़ी मेहनत और निवेश इस फिल्म में था। उन्होंने कहा कि आलोचना करने वालों को यह समझना चाहिए कि ऋतिक रोशन का चयन बिल्कुल सही था। गजराज राव ने आगे यह भी कहा कि फिल्म बनाने का काम किसी की भलाई के लिए नहीं होता, बल्कि यह पूरी तरह से एक व्यापारिक और रचनात्मक प्रक्रिया है।

Sikandar: आते ही छा गया ‘सिकंदर’ का गाना ‘जोहरा जबीन’, कुछ घंटों में बटोर डाले इतने व्यूज

क्या कहा गजराज राव ने?

उन्होंने आगे कहा कि जब निर्देशक किसी अभिनेता के साथ बार-बार काम करते हैं तो सेट पर संवाद और कार्य निष्पादन बेहतर होता चला जाता है। ऐसा करने से एक मजबूत तालमेल बनता है जो कि फिल्म की गुणवत्ता को बढ़ाता है। गजराज राव ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता को किसी को भी कास्ट करने का कोई दवाब नहीं होता। उन्हें अपनी रचनात्मक स्वतंत्रता का पूरा अधिकार होता है।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें

कृष 4 में जल्द नजर आएंगे ऋतिक रोशन

‘कृष’ फ्रेंचाइजी आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। ऋतिक रोशन ने इस सुपरहीरो की भूमिका को पहले दो फिल्मों में शानदार तरीके से निभाया और अब वह ‘कृष 4’ में भी सुपरहीरो के रूप में वापसी करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई और यूरोप के कुछ चुनिंदा स्थानों पर की जाएगी।

South Cinema: साउथ के दो बड़े निर्देशक एक साथ आए नजर, क्या बड़े प्रोजेक्ट की है तैयारी?

वॉर 2 की कर रहे शूटिंग

फिलहाल, ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद ऋतिक ‘कृष 4’ पर काम शुरू करेंगे।

War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...