Chahat Pandey: बिग बॉस 18 फेम चाहत पांडे ने अपनी मां को गिफ्ट की शानदार कार, बोलीं- सपना सच हुआ

Table of Content

Chahat Pandey: टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे हाल ही में बिग बॉस 18 में प्रतियोगी के रूप में नजर आई थीं। शो में उन्होंने अपने खेल से बड़ी संख्या में लोगों का दिल जीता था। अब अभिनेत्री ने हाल ही में एक ऐसा काम किया है, जिससे उनके फैंस भी काफी ज्यादा खुश हैं। दरअसल, चाहत ने अपनी मां सपना पूरा करते हुए उन्हें एक नई कार गिफ्ट की है। इस खास पल को चाहत ने अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है।

Nayanthara: अब ‘लेडी सुपरस्टार’ नहीं कहलाएंगी नयनतारा, जानें इसके पीछे की वजह

चाहत ने मां को गिफ्ट की कार

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी मां को कार शोरूम लेकर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। चाहत ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल कैप्शन में लिखा, “अपनी मां को नई कार देने का सपना सच हो गया…उन्होंने मुझे सब कुछ दिया है। ये उनके लिए मेरी तरफ से दिया गया सबसे छोटा उपहार है। इस पल को उनके साथ शेयर करके सच में धन्य महसूस कर रही हूं। शोरूम स्टाफ का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इतने गर्मजोशी से हमारा स्वागत किया और इस दिन को और भी खास बना दिया।”

Sikandar: आते ही छा गया ‘सिकंदर’ का गाना ‘जोहरा जबीन’, कुछ घंटों में बटोर डाले इतने व्यूज

वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

वीडियो में चाहत को अपनी मां और करीबी परिवार के सदस्यों के साथ शोरूम पहुंचते देखा जा सकता है। इसके बाद शोरूम स्टाफ उनका शानदार स्वागत करता है, जिससे यह अवसर और भी यादगार बन जाता है। चाहत अपनी मां के साथ एक केक काटती हैं और फिर उन्हें कार की चाबी सौंपते हुए भावुक होकर गले मिलती हैं। यह दिल छूने वाला पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस ने मां-बेटी की इस जोड़ी को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें

इन शोज का हिस्सा रह चुकी हैं चाहत

चाहत पांडे ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने पवित्र बंधन, ऐसी दीवानी देखी नहीं कहीं, महाकाली – अंत ही आरंभ है, तेनाली राम और दुर्गा माता की छाया जैसे शोज में काम किया है।

South Cinema: साउथ के दो बड़े निर्देशक एक साथ आए नजर, क्या बड़े प्रोजेक्ट की है तैयारी?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...