Tamannaah Bhatia: तमन्ना-विजय का रिश्ता टूटा, वर्षों तक डेट करने के बाद जुदा हुईं राहें

Table of Content

Tamannaah Bhatia: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अपने निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सितारे अब एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि, वे अच्छे दोस्त बने रहने की योजना बना रहे हैं।

South Cinema: साउथ के दो बड़े निर्देशक एक साथ आए नजर, क्या बड़े प्रोजेक्ट की है तैयारी?

रिपोर्ट में अलग होने का दावा

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक तमन्ना और विजय ने कुछ हफ्ते पहले अपने रिश्ते को खत्म कर लिया था। हालांकि, दोनों के बीच आपसी सम्मान अब भी बरकरार है। वे एक-दूसरे के साथ अच्छे दोस्त बने रहने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि तमन्ना और विजय दोनों अपनी-अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों में व्यस्त हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए अच्छे दोस्त बने रहेंगे।” इन दावों पर तमन्ना या विजय ने अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है। फिल्मी हूं भी इन दावों पुष्टि नहीं करता है।

War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

अक्सर साथ आते थे नजर

तमन्ना और विजय कई बार सार्वजनिक समारोहों एक साथ नजर आ चुके हैं। जनवरी में दोनों को ‘आजाद’ फिल्म की स्क्रीनिंग में एक साथ देखा गया था। उस दौरान उन्होंने अपनी शानदार उपस्थिति से सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा दोनों ने रवीना टंडन की बेटी राशा के साथ भी इंस्टाग्राम पर कई मजेदार रील्स शेयर की थीं।

Mahira Sharma: क्या क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

2022 में पहली बार सार्वजनिक हुआ था रिश्ता

इससे पहले वे मनीष मल्होत्रा के घर एक साथ न्यू ईयर 2025 से पहले दिखाई दिए थे। दोनों ने पैपराजी के लिए हाथ में हाथ डालकर पोज भी दिए थे। तमन्ना ने दिसंबर में अपने जन्मदिन पर गोवा में विजय वर्मा और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया था। तमन्ना और विजय का रिश्ता दिसंबर 2022 में पहली बार सार्वजनिक हुआ था। वे दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट में एक साथ दिखे थे। इसके कुछ दिन बाद न्यू ईयर 2023 के दौरान दोनों का एक वायरल वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने नेटफ्लिक्स की ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में एक साथ काम किया था।

David Warner: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...