War 2: ‘वॉर 2’ को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानकर खुश हो जाएंगे फैंस

Table of Content

War 2: फिल्म ‘वॉर’ के सीक्वल का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है। इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे जानकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Mahira Sharma: क्या क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

दरअसल, बताया जा रहा है कि फिल्म के एक बड़े डांस सीन को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक और जूनियर एनटीआर 4 मार्च 2025 से यशराज स्टूडियोज में एक डांस बैटल की शूटिंग शुरू करेंगे। यह डांस सीन फिल्म के क्लाइमेक्स का अहम हिस्सा होगा। कहा जा रहा है कि अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगा।

David Warner: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

किसने दिया डांस बैटल का आइडिया?

सूत्रों के अनुसार इस डांस बैटल का विचार फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा का था। उन्होंने सोचा कि दोनों सुपरस्टार्स के बीच डांस का मुकाबला दर्शकों को काफी पसंंद आएगा। आदित्य और अयान ने इस सीन को कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ मिलकर तैयार किया है। आदित्य चोपड़ा के मुताबिक वॉर 2 एक स्टाइलिश एक्शन फिल्म है, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ डांस करते हुए देखना भी दर्शकों के लिए खास होगा, क्योंकि दोनों अपनी शानदार एनर्जी और डांसिग स्टाइल के लिए मशहूर हैं।

Allu Arjun: त्रिविक्रम श्रीनिवास या एटली? ‘पुष्पा 2’ के बाद किस निर्देशक की फिल्में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

दोनों सितारे कर रहे जमकर तैयारी

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस सीक्वेंस में ऋतिक अपनी भूमिका को दोहराते हुए जूनियर एनटीआर के ठिकाने पर जाते हुए दिखाई देंगे। सूत्रों के मुताबिक दोनों अभिनेता पिछले 15 दिनों से इस डांस बैटल की व्यक्तिगत रूप से प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें अलग-अलग रखा है ताकि कैमरे के सामने जब दोनों का आमना-सामना हो तो वह बिल्कुल स्वाभाविक और रोमांचक लगे।

Shah Rukh Khan: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में छा गए शाहरुख, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

भव्य रूप से फिल्माया जाएगा सीक्वंस

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि इस सीन के लिए एक भव्य सेट डिजाइन किया गया है। इसे अमृता महल नाकाई ने तैयार किया है। इसके अलावा इस डांस सीन के लिए संगीत देने का जिम्मा प्रीतम ने उठाया है। 500 से ज्यादा डांसर्स इस गाने का हिस्सा होंगे। फिल्म को लेकर निर्माता काफी फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं। आदित्य चोपड़ा ने शूटिंग स्थल पर सुरक्षा को और बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार सेट पर मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है ताकि शूटिंग से जुड़ी कोई भी तस्वीर लीक न हो सके। प्रत्येक यूनिट सदस्य को एक बैज दिया गया है, जिससे सुरक्षा में कोई चूक न हो। इस रिपोर्ट के अंत में यह भी बताया गया कि फिल्म की शूटिंग इस डांस सीन के बाद लगभग पूरी हो जाएगी।

Bajirao Mastani: बाजीराव मस्तानी के दौरान किसी से बात क्यों नहीं करती थीं प्रियंका, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...