Bajirao Mastani: बाजीराव मस्तानी के दौरान किसी से बात क्यों नहीं करती थीं प्रियंका, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

Table of Content

Bajirao Mastani: फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका चोपड़ा ने काशीबाई का किरदार निभाया था। इसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे, हालांकि, सीमित स्क्रीन टाइम के बावजूद भी अपने अभिनय से वह दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं।

Bajirao Mastani
बाजीराव मस्तानी
‘खोई सी रहती थीं प्रियंका चोपड़ा’

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में लहरें से बातचीत में यह खुलासा किया कि काशीबाई का किरदार प्रियंका के लिए सबसे कठिन था। उन्होंने कहा, “काशीबाई बहुत मुश्किल रोल था, क्योंकि इसमें ज्यादा शॉट्स चेहरे पर थे। इस वजह से हर एक एक्सप्रेशन मायने रखती थी। संजय लीला भंसाली जैसे कड़े निर्देशक के साथ काम करना और उन्हें अभिनय से संतुष्ट करना प्रियंका के लिए बड़ी चुनौती थी। वह पूरी तरह से उस किरदार में खोई रहती थीं। शूटिंग के दौरान भी उनके वैन में कोई बात नहीं होती थी। उनका ध्यान सिर्फ परफॉर्मेंस पर ही होता था।”

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra: भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका, एसएसएमबी 29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं

संजय ने प्रोड्यूस की थी फिल्म ‘मैरी कॉम’

मधु चोपड़ा ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रियंका और संजय लीला भंसाली के बीच ‘राम लीला’ फिल्म को लेकर कोई विवाद हुआ था। प्रियंका ने उस फिल्म में ‘राम चाहे लीला’ गाने में एक आइटम नंबर किया था। इसके बाद उन्होंने ‘मैरी कॉम’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने ही प्रोड्यूस किया था।

कई बड़े प्रोजक्ट्स में नजर आएंगी प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के करियर में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। उनके पास ‘हेड्स ऑफ स्टेट’, ‘द ब्लफ’, जोनस ब्रदर्स के साथ एक हॉलीडे मूवी और सिटाडेल के दूसरे सीजन जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। इसके अलावा चर्चा है कि वह महेश बाबू के साथ एसएसएमबी 29 में भी नजर आ सकती हैं। फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...