Priyanka Chopra: भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका, एसएसएमबी 29 की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचीं

Table of Content

Priyanka Chopra Returns to Work: महेश बाबू और एस एस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग इन दिनों जोरों पर चल रही है। कुछ समय पहले ही एक पूजा समारोह के बाद फिल्म का काम शुरू हो गया था। फिल्म में महेश बाबू के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस के नजर आने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा पिछले महीने शूटिंग के लिए भारत आई थीं, लेकिन अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के कारण उन्होंने बीच में थोड़ी देर के लिए ब्रेक लिया था।

Chhaava Movie Box Office Collection Day 3: आंधी से तूफान बनी ‘छावा’, तीसरे दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

काम पर लौटीं Priyanka Chopra

हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो Priyanka Chopra अब अपने काम पर लौट चुकी हैं। वह वापस हैदराबाद पहुंच चुकी हैं और वहां फिल्म एसएसएमबी 29 की शूटिंग में फिर से जुट गई हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी कि वह हैदराबाद पहुंच चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हैदराबाद एयरपोर्ट देखा जा सकता है।

Priyanka chopra
इंस्टाग्राम: प्रियंका चोपड़ा
भाई की शादी के लिए लिया था ब्रेक

गौरतलब है कि Priyanka Chopra 2 फरवरी को अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई आई थीं। सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय की शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज के साथ हाल ही में हुई थी। इस समारोह में पारिणीति और मनारा चोपड़ा जैसी करीबी परिवार के सदस्य भी शामिल हुए थे। प्रियंका ने शादी के उत्सवों से तस्वीरें और वीडियो भी जमकर साझा किए थे।

Kangana Ranaut: कंगना रनौत अब अभिनय के बाद स्वादिष्ट व्यंजनों से जीतेंगी दिल, खोलने जा रही रेस्तरां

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...