David Warner: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

Table of Content

David Warner: अपने खेल से लाखों दिलों पर राज करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर का टॉलीवुड प्रेम किसी से छुपा नहीं है। वह कई बार इंस्टाग्राम रील्स के जरिए इस बात के सबूत दे चुके हैं। खासकर अल्लू अर्जुन की मेगाहिट फिल्म पुष्पा पर बनाए गए रील्स के बाद ने डेविड वार्नर ने खूब सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेटर की प्रतिभा देखकर कई लोग यह मानने लगे कि डेविड वार्नर को अब टॉलीवुड में एक्टिंग करनी चाहिए।

Allu Arjun: त्रिविक्रम श्रीनिवास या एटली? ‘पुष्पा 2’ के बाद किस निर्देशक की फिल्में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

इस फिल्म में नजर आएंगे डेविड वार्नर

अब, फैंस की यह ख्वाहिश पूरी होती नजर आ रही है। डेविड वार्नर भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह ‘रॉबिनहुड’ नाम की एक रोमांचक कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म में नजर आएंगे। इस खबर को फिल्म के निर्माता रवि शंकर ने किंग्सटन के प्रमोशनल इवेंट के दौरान आधिकारिक तौर पर साझा किया। रिपोर्ट्स के अनुसार डेविड वार्नर इस फिल्म में विशिष्ट भूमिका नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुडुमुला ने किया है।

Shah Rukh Khan: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में छा गए शाहरुख, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

फिल्म के लिए ली इतनी फीस

सूत्रों के मुताबिक डेविड वार्नर को इस फिल्म के लिए प्रति दिन 1 करोड़ रुपये की फीस दी गई थी। इस खबर से टॉलीवुड और क्रिकेट दोनों के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अब डेविड वार्नर बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाले हैं।

Bajirao Mastani: बाजीराव मस्तानी के दौरान किसी से बात क्यों नहीं करती थीं प्रियंका, मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में श्रीलीला भी नजर आएंगी। यह फिल्म 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म नितिन और वेंकी कुडुमुला की फिल्म भीष्म से भी ज्यादा एंटरटेनिंग होगी। जीवी प्रकाश कुमार ने फिल्म का संगीत दिया है।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Indie Music: म्यूज़िक कंपनियों से बग़ावत करने वाले धुनों के 10 ‘धुरंधर’

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई। भारत का इंडी म्यूज़िक सीन अब केवल ऑल्टरनेटिव नहीं रहा। अब ये एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन बन चुका है। ये फ़िल्मों के पारंपरिक संगीत से अलग अपनी पहचान बना रहा है। बात इस साल की करें तो 2026 में ये 10 कलाकार न सिर्फ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर छाए हुए हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय...