Mahira Sharma: क्या क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

Table of Content

Mahira Sharma: अभिनेत्री महिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं जोरों पर हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं। अब महिरा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

David Warner: भारतीय सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

डेटिंग पर माहिरा शर्मा ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिरा शर्मा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन अटकलों पर कहा कि वह अफवाहों का जवाब नहीं देतीं और न ही अपनी निजी जिंदगी के बारे में किसी से बात करती हैं। महिरा ने फिल्मी ज्ञान से बातचीत करते हुए कहा, “मैं सिंगल हूं। फैंस मुझे हमेशा किसी न किसी के साथ जोड़ते रहते हैं। मैं इन चीजों पर कोई नियंत्रण नहीं रख सकती। मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। मैं कभी भी इस तरह की बातों को पर सफाई नहीं देती, चाहे मेरे बारे में अच्छा कहा जाए या बुरा। मैं वह इंसान हूं जो प्रतिक्रिया नहीं देती। फैंस आपको किसी के साथ भी जोड़ सकते हैं। हम उन्हें रोक नहीं सकते।”

Allu Arjun: त्रिविक्रम श्रीनिवास या एटली? ‘पुष्पा 2’ के बाद किस निर्देशक की फिल्में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

रिपोर्ट्स में किया गया था दावा

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि महिरा और मोहम्मद सिराज पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानने की कोशिश में हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। इस मामले पर दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, महिरा की मां संगीता शर्मा ने इन दावों को खारिज किया था। उन्होंने डेटिंग के दावों को नकारते हुए कहा था कि महिरा और सिराज के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा था कि लोग बस इसलिए झूठी खबरें फैलाते हैं क्योंकि महिरा फिलहाल सुर्खियों में हैं।

Shah Rukh Khan: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में छा गए शाहरुख, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

इन शोज में नजर आ चुकी हैं माहिरा

महिरा शर्मा छोटे पर्दे का बड़ा नाम हैं। उन्होंने यारों का टशन, नागिन 3, कुंडली भाग्य, बेपनाह प्यार जैसे धारावाहिकों में काम किया है। साल 2022 की हिंदी फिल्म फिरौतीबाज में भी वह अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 13 में भी प्रतियोगी के रूप में दिख चुकी हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...
Salman Khan

Salman Khan की फिल्म ‘SVC63’ का एक्शन मोड ऑन, जानिए गोरेगांव शेड्यूल की पूरी जानकारी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म SVC63 (वर्किंग टाइटल) के एक नए और बेहद अहम पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म के बिजनेस और फीस से जुड़ी खबरों के बीच अब पूरा ध्यान इसके ग्रैंड प्रोडक्शन और एक्शन पर शिफ्ट हो गया है। वामशी पैदिपल्ली के निर्देशन में...