Diwali 2025 Release: Thamma और Ek Deewane Ki Deewaniyat ही नहीं, दिवाली पर टकराएंगी आधा दर्जन फिल्में

Table of Content

Diwali 2025 Release: दीवाली का त्योहार आते ही सिनेमाघरों में भी रोशनी छा जाती है। यह समय परिवारों के लिए फिल्में देखने का सबसे पसंदीदा मौका होता है। लंबे वीकेंड और खुशियों की बहार में दर्शक थिएटर्स की ओर रुख करते हैं। इससे बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनते हैं। 2025 की दीवाली भी कुछ कम नहीं है। हिंदी, तमिल और तेलुगु सिनेमा से कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। हॉरर-कॉमेडी से लेकर एक्शन ड्रामा और रोमांटिक कहानियां तक, हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ है। आइए जानते हैं इस दीवाली के प्रमुख रिलीज के बारे में।

De De Pyaar De 2 को अजय देवगन ने क्यों बताया शैतान का सीक्वल?

Diwali 2025 (17 अक्टूबर) पर तमिल और तेलुगु सिनेमा का धमाका

दीवाली से चार दिन पहले ही साउथ इंडस्ट्री थिएटर्स पर कब्जा जमाने को तैयार है। इस बार चार फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं जो दर्शकों को अलग-अलग स्वाद देंगी।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

तेलुसु काडा (तेलुगु)

निर्देशक नीरजा कोना की यह फिल्म सिद्धू जोंनलागड्डा, राशी खन्ना और श्रीनिधि शेट्टी के साथ रोमांस और मिस्ट्री का मेल लेकर लाएगी। युवाओं को टारगेट करते हुए यह फिल्म तेलुगु बाजार में अच्छी ओपनिंग की उम्मीद जगाती नजर आ रही है।

Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

बाइसन कालामादान (तमिल)

मारी सेलवराज की यह फिल्म ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन के साथ बनाई गई है। लाल, पासुपति, राजिशा विजयन, हरी कृष्णन, अजगम पेरुमल और कलैयारासन जैसे सितारे इसे मजबूत बनाते हैं। एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म तमिल दर्शकों का दिल जीत सकती है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office पर नहीं हो सकी हिट, जानें कारण

डीजल (तमिल)

शनमुगम मुथुसामी की यह फिल्म हरीश कल्याण और अतुल्या रवि के लीड रोल में है। विनय राय विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। स्पीड और थ्रिल का यह पैकेज युवाओं को आकर्षित करेगा।

ड्यूड (तमिल)

कीर्तिस्वरन की डायरेक्शन में प्रदीप रंगनाथन और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। नेहा शेट्टी, आर सरतकुमार, ह्रिदु हारून और रोहिणी जैसे कलाकार सहायक रोल में हैं। कॉमेडी और फ्रेश स्टोरी से यह फिल्म परिवारों के लिए परफेक्ट लग रही है।

21 अक्तूबर को टकराएंगी दो हिंदी फिल्में

थामा(हिंदी)

आदित्य सरपोतदार की थामा मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी है। इसमें आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे हैं। वैम्पायर थीम पर बनी यह कहानी प्यार, डर और हंसी का अनोखा संगम है। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, और यह पैन-इंडिया हिट बन सकती है। फिल्म 21 अक्तूबर को आएगी

एक दीवाने की दीवानियत (हिंदी)

मिलाप जावेरी की इस रोमांटिक ड्रामा में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी है। इमोशनल लव स्टोरी और हिट म्यूजिक के साथ यह फिल्म युवाओं का दिल जीतने को बेताब है। फिल्म की टक्कर थामा स होगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...