Khesari Lal Yadav चुनावी मैदान में उतरने के बाद बोले – मैं आप सबका बेटा और भाई हूं

Table of Content

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव बिहार के छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर 2025 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। खेसारी ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाई। इस पोस्ट में उन्होंने खुद को ‘जनता का बेटा’ और ‘खेत-खलिहान का लाल’ बताया। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गई है। फैंस उनके इस नए सफर के लिए उत्साहित हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office पर नहीं हो सकी हिट, जानें कारण

Khesari Lal Yadav का दिल छूने वाली पोस्ट

एक्स पर खेसारी ने लिखा, “मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव…इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं। मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं। मैं जनता का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवाओं का जोश हूं। मेरे लिए राजनीति कुर्सी की दौड़ नहीं, बल्कि छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने और हर दिल की आवाज बनने की जिम्मेदारी है।” उन्होंने RJD की विचारधारा, लालू प्रसाद यादव के संघर्ष और तेजस्वी यादव के युवा नेतृत्व को अपना मार्गदर्शक बताया। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “आपका आशीर्वाद मेरा दीपक है।”

Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?

Khesari Lal Yadav की सादगी बनाती है उन्हें खास

छपरा के रहने वाले Khesari Lal Yadav भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारे हैं। ‘साजन चले ससुराल’, ‘मेहरबानी’ और ‘दुल्हन गंगा पार के’ जैसी फिल्मों से उन्होंने लाखों दिल जीते। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में ‘पनवाड़ी’ गाना गाकर धमाल मचाया है। उनकी सादगी उन्हें खास बनाती है। चाहे खेत में ट्रैक्टर चलाना हो या बिहारी नाश्ते की तस्वीर शेयर करना, खेसारी हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहते हैं।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...