Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

Table of Content

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat: दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही सिनेमाघरों में हलचल बढ़ गई है। इस बार 21 अक्टूबर को दो बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थम्मा’ और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक दूसरे से टक्कर लेंगी। दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ‘थम्मा’ सुपरनैचुरल रोमांस का मसाला लाएगी तो वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इमोशनल लव स्टोरी से दिल छूने की कोशिश करेगी।

Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?

थामा

बुकमायशो पर इंटरेस्ट के आंकड़े बताते हैं कि ‘थामा’ थोड़ा आगे है, लेकिन क्या यह जीत हासिल कर पाएगी?’ ‘थामा’ मैडॉक की पॉपुलर हॉरर कॉमेडी सीरीज की पांचवीं कड़ी है। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने इसे रोमांटिक कॉमेडी में सुपरनैचुरल तत्वों का अनोखे मेल से तैयार किया है। इसका ट्रेलर सितंबर में रिलीज हुआ और फैंस ने इसे खूब सराहा। गाने ‘तुम मेरे ना हुए’, ‘दिलबर की आंखों का’ और ‘रहें ना रहें हम’ पहले ही हिट हो चुके हैं। ‘स्त्री 2’ की सफलता के बाद यह फिल्म दीवाली पर धमाल मचा सकती है। बुकमायशो पर 90.2 हजार लोगों ने ‘थामा’ देखने में दिलचस्पी जताई है।

Thamma के नए गाने Poison Baby में दिखा खास शख्स, दे चुका है 600 करोड़ी फिल्म

एक दीवाने की दीवानियत

दूसरी तरफ मिलाप जावेरी की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म प्यार, ब्रेकअप और जुनून को दिखाएगी। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं, जिनकी केमिस्ट्री ट्रेलर में ही साफ झलक रही है। फिल्म के गाने पहले से ही चार्टबस्टर हैं। फिल्म का टीजर अगस्त में आया और फैंस ने इसे ‘सनम तेरी कसम’ जैसी याद दिलाने वाला बताया। यह फिल्म दीवाली के फैमिली ऑडियंस को टारगेट कर रही है। बुकमायशो पर 86.8 हजार यूजर्स ने इसमें इंटरेस्ट दिखाया है। ओपनिंग के लिहाज से 5-8 करोड़ का अनुमान है, लेकिन हिट म्यूजिक की वजह से वीकेंड में उछाल आ सकता है।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat
थामा, एक दीवाने की दीवानियत: एक्स

दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, जिससे थिएटर्स में स्क्रीन शेयरिंग की समस्या हो सकती है। ट्रेड सोर्सेज के मुताबिक ‘थामा’ को ज्यादा शो मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यह बड़ा बजट और स्टार कास्ट वाली है। लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का म्यूजिक और इमोशनल अपील युवाओं को खींच सकता है।
दिग्गजों का मानना है कि ‘थम्मा’ ओपनिंग में आगे रहेगी, लेकिन ‘एक दीवाने की दीवानियत’ लंबे रन में सरप्राइज दे सकती है। दीवाली का जादू दोनों को फायदा देगा, लेकिन कंटेंट ही असली विनर बनेगा।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...