De De Pyaar De 2 को अजय देवगन ने क्यों बताया शैतान का सीक्वल?

Table of Content

De De Pyaar De 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन अपनी फिल्मों और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। 14 अक्टूबर को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की हिट जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। हालांकि, इस बार कहानी में ट्विस्ट लाएंगे आर. माधवन जो रकुल के पिता के रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अजय की एक मजेदार बात ने सभी को हंसा दिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

De De Pyaar De 2 लॉन्च इवेंट में अजय देवगन की मस्ती

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से माहौल को हल्का कर दिया। उन्होंने माधवन की ओर इशारा करते हुए कहा, “यह फिल्म एक तरह से ‘शैतान’ का सीक्वल है। ‘शैतान’ में ये मेरी बेटी को उठाकर ले गया था। अब इस फिल्म में मैं इनकी बेटी के लिए आया हूं।” अजय का यह बात उनकी और माधवन की पिछली सुपरहिट थ्रिलर ‘शैतान’ से जोड़कर थी। उनकी बात सुनते ही माधवन, रकुल और पूरी टीम ठहाके मारकर हंस पड़ी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस अजय की इस मस्ती की तारीफ कर रहे हैं।

Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

De De Pyaar De 2 की कहानी और स्टारकास्ट

‘दे दे प्यार दे’ (2019) की सफलता के बाद De De Pyaar De 2 और भी मजेदार होने का दावा करती है। फिल्म में अजय एक अधेड़ उम्र के शख्स के रोल में हैं, जो रकुल से प्यार करता है। लेकिन इस बार रकुल के पिता (माधवन) उनकी लव स्टोरी में ट्विस्ट लाएंगे। ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामे का शानदार मेल दिख रहा है। मीजान जाफरी और जावेद जाफरी भी फिल्म में अहम किरदारों में हैं। दोनों हंसी का डोज बढ़ाने की कोशिश करेंगे। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है। यह 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office पर नहीं हो सकी हिट, जानें कारण

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...