Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

Table of Content

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 83वां जन्मदिन मनाया। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर के फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेजीं। हालांकि, इस बार बिग बी अपने प्रशंसकों को जवाब नहीं दे पाए। इसके लिए उन्होंने माफी मांगी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपने मोबाइल की खराबी को इसका कारण बताया। उन्होंने फैंस के प्यार के लिए आभार भी जताया।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office पर नहीं हो सकी हिट, जानें कारण

Amitabh Bachchan का दिल छूने वाला मैसेज

अमिताभ ने अपने एक्स पर लिखा, “11 अक्टूबर को मेरे जन्मदिन पर बधाई देने वाले सभी लोगों से मैं माफी मांगता हूं। मेरा मोबाइल अचानक खराब हो गया, जिसके कारण मैं आपकी शुभकामनाओं का जवाब नहीं दे पाया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं दिल से शुक्रगुजार हूं।”

Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?

फैंस का प्यार, बिग बी का स्टारडम

Amitabh Bachchan का जन्मदिन हर साल एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। सोशल मीडिया पर उनके नाम का हैशटैग उस दिन कूब ट्रेंड करता रहा है। फैंस ने जन्मदिन पर उनकी पुरानी फिल्मों जैसे ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘डॉन’ से लेकर हालिया ‘कल्कि 2898 AD’ तक के किरदारों को याद किया था। कई लोग उनकी फिटनेस, एनर्जी और डेडिकेशन के कायल हैं।

Thamma के नए गाने Poison Baby में दिखा खास शख्स, दे चुका है 600 करोड़ी फिल्म

काम में व्यस्त बिग बी

83 की उम्र में भी Amitabh Bachchan रुकने का नाम नहीं ले रहे। वह ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ की होस्टिंग कर रहे हैं। यह शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसके अलावा, वे ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में भी जल्द ही नजर आने वाले हैं। पहले पार्ट में उनकी अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी।

Bigg Boss 19: अमाल की हरकत पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं- हिम्मत कैसे हुई?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...