Pankaj Dheer: पंकज धीर के परिवार में कौन-कौन? जानें पूरी डिटेल

Table of Content

Pankaj Dheer: भारतीय टीवी के दिग्गज अभिनेता पंकज धीर का आज यानी 15 अक्तूबर को निधन हो गया। वह बी.आर. चोपड़ा के महाभारत में करण के किरदार से घर-घर मशहूर हुए थे। कैंसर के लंबे संघर्ष के बाद 68 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ। पंकज कैंसर से लड़ते हुए कई महीनों तक जूझे, लेकिन बीमारी दोबारा लौट आई। कुछ समय पहले उन्होंने इसकी बड़ी सर्जरी भी कराई थी।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

कब होगा Pankaj Dheer का अंतिम संस्कार?

सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिन्टा) ने बुधवार को उनके निधन पर आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, “गहरे शोक और दुख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और सिन्टा के पूर्व सम्मानित महासचिव श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) में पवन हंस के पास किया जाएगा।”

Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

Pankaj Dheer movies and TV shows

पंकज धीर का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता सी एल धीर जाने-माने निर्देशक थे। 1980 के दशक में उन्होंने टीवी पर कदम रखा और महाभारत में करण का रोल निभाकर अमर हो गए। उनकी अदाकारी न सिर्फ शक्तिशाली थी, बल्कि भावुक और संघर्षपूर्ण भी थी। यह किरदार आज भी दर्शकों को प्रेरित करता है। महाभारत के अलावा उन्होंने चंद्रकांता, ससुराल सिमर का, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे सीरियल्स में यादगार भूमिकाएं निभाईं। बॉलीवुड में भी उनका योगदान कम नहीं। ‘सनम बेवफा’, ‘बादशाह’, ‘टारजन: द वंडर कार’ जैसी फिल्मों में उन्होंने सहायक भूमिकाएं कीं। वह बहुमुखी कलाकार थे। पंकज ने निर्देशन भी किया और ‘माय फादर गॉडफादर’ नाम की फिल्म बनाई। उन्होंने अभिनय एक्टिंग अकादमी की स्थापना की, जहां उन्होंने कई युवा कलाकारों को ट्रेनिंग दी। उनकी विनम्रता और घुड़सवारी का शौक हमेशा चर्चा में रहता था।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office पर नहीं हो सकी हिट, जानें कारण

Pankaj Dheer Family

पंकज धीर के परिवार में उनकी पत्नी अनीता धीर हैं व उनके बेटे Nikitin Dheer हैं। निकितन भी फिल्मों और धारावाहिकों में सक्रिय हैं। चेन्नई एक्स्प्रेस में थंगबली के किरदार में उनके खाफी पसंद किया गया था। निकितिन की पत्नी क्रतिका सेनगन भी टीवी स्टार हैं। पंकज धीर के निधन की खबर से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...