Thamma का अनोखा प्रचार, वैम्पायर वाले दांतों से आयुष्मान ने उठाया राजमा चावल का लुत्फ

Table of Content

Thamma: बॉलीवुड के बहुमुखी एक्टर आयुष्मान खुराना अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ दीवाली पर 21 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसका प्रमोशन जोर-शोर से शुरू हो गया है। हाल ही में आयुष्मान और उनकी को-स्टार रश्मिका मंदाना दिल्ली पहुंचे। यहां आयुष्मान का एक मजेदार अवतार देखने को मिला।

De De Pyaar De 2 को अजय देवगन ने क्यों बताया शैतान का सीक्वल?

वैम्पायर लुक में आयुष्मान का स्वैग

वैम्पायर जैसे दांत लगाए हुए वह राजमा-चावल का लुत्फ उठाते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
दिल्ली के एक इवेंट में ‘Thamma’ के प्रमोशन के दौरान आयुष्मान ने अपने किरदार आलोक गोयल का वैम्पायर लुक फ्लॉन्ट किया। पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आयुष्मान ड्रैकुला जैसे नकली दांत लगाए राजमा-चावल खाते दिखे। उनके साथ रश्मिका मंदाना भी थीं जो इस मजेदार पल में शामिल थीं।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

‘थामा’ है हॉरर-कॉमेडी

Thamma मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इसमें आयुष्मान और रश्मिका के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज और फैसल मलिक जैसे सितारे हैं। निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने इसे हंसी, डर और रोमांस का परफेक्ट मिक्स बनाया है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कई कैमियो भी नजर आ सकते हैं। ट्रेलर और गाने जैसे ‘तुम मेरे ना हुए’ और ‘रहें ना रहें हम’ पहले ही हिट हो चुके हैं।

Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

इस फिल्म से होगी Thamma की टक्कर

21 अक्टूबर को ‘थामा’ का मुकाबला ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगा। इसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा हैं। बुकमायशो पर ‘थामा’ को 90,000 से ज्यादा इंटरेस्ट मिल चुका है। दिग्गजों का अनुमान है कि यह 15-25 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है।

Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: थामा दिवाली पर बनाएगी टॉप 5 में जगह?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...