Dhruv Rathee के निशाने पर आए Shah Rukh Khan, खड़े किए ये सवाल

Table of Content

Shah Rukh Khan: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी अपने बेबाक वीडियोज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को अपने निशाने पर लिया है। ध्रुव ने एक नया वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने शाहरुख की अरबों की संपत्ति और उनके पान मसाला विज्ञापन करने पर सवाल उठाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

De De Pyaar De 2 को अजय देवगन ने क्यों बताया शैतान का सीक्वल?

ध्रुव का शाहरुख पर तीखा सवाल

वीडियो में ध्रुव राठी ने Shah Rukh Khan की संपत्ति का जिक्र करते हुए कहा, “शाहरुख खान अब 12,400 करोड़ रुपये के मालिक हैं। अगर इतने पैसे बैंक में रख दिए जाएं तो हर साल सिर्फ ब्याज से 870 करोड़ रुपये मिलेंगे। टैक्स कटने के बाद भी 500 करोड़ बचते हैं। इतनी दौलत के बावजूद शाहरुख इतना खर्च नहीं कर सकते, जितना उनके पास है।” इसके बाद ध्रुव ने तंज कसते हुए पूछा, “क्या इतना पैसा आपके लिए काफी नहीं है? फिर भी आप पान मसाला जैसे हानिकारक प्रोडक्ट्स के विज्ञापन क्यों कर रहे हैं?” ध्रुव ने आगे कहा कि शाहरुख जैसे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार अगर ऐसे विज्ञापनों को छोड़ दें, तो इसका समाज पर बड़ा असर होगा। उन्होंने जोर दिया कि ये प्रोडक्ट्स सेहत के लिए नुकसानदेह हैं और युवा इन सितारों से प्रेरित होते हैं।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

Shah Rukh Khan पर बंटा सोशल मीडिया

ध्रुव का यह वीडियो एक्स पर शेयर होते ही वायरल हो गया। कुछ लोगों ने उनकी बात का समर्थन किया। वहीं कुछ फैंस शाहरुख खा बचाव करते नजर आए। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही किंग नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह सुहाना खान और अभिषेक बच्चन के साथ दिखेंगे।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...