Khesari Lal Yadav का देसी अंदाज, बिहार के शानदार नाश्ते से जीता फैंस का दिल

Table of Content

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जादू सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है। लाखों फैंस के चहेते खेसारी अपने देसी और जमीन से जुड़े अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर में बिहार का पारंपरिक नाश्ता नजर आ रहा है, जिसने फैंस को उनकी सादगी का कायल कर दिया।

Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat में कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस की जंग? जानें यहां

 Khesari Lal Yadav का देसी अंदाज

Khesari Lal Yadav ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें पत्तल पर चना, लाई, पकौड़ी, नमकीन और हरी मिर्च का देसी नाश्ता देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अइसन जेब पर हल्का आ स्वाद में भारी नाश्ता, बिहार के हर चौक पर मिल जाई…उहो पेट भर…।” यानी ऐसा स्वादिष्ट और सस्ता नाश्ता जो पेट भी भर दे वो बिहार के हर गली-चौराहे पर मिलता है। इस पोस्ट ने फैंस को बिहार की संस्कृति और खाने की याद दिला दी।

Amitabh Bachchan ने आधी रात को क्यों मांगी फैंस से माफी? जानिए वजह

जमीन से जुड़े सुपरस्टार

खेसारी की सादगी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले खेसारी हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे पल साझा करते हैं जो उनके देसी अंदाज को दिखाते हैं।

De De Pyaar De 2 को अजय देवगन ने क्यों बताया शैतान का सीक्वल?

बॉलीवुड में Khesari Lal Yadav का जलवा

खेसारी अब बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में ‘पनवाड़ी’ गाना गाया। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं। गाने की मस्ती भरी धुन और खेसारी की एनर्जी ने इसे चार्टबस्टर बना दिया। फैंस का कहना है कि खेसारी की आवाज में बिहार का देसी फ्लेवर साफ झलकता है। दिग्गजों का मानना है कि आने वाले समय में खेसारी को बॉलीवुड में और बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...