Bad Newz: वामिका गब्बी को पसंद आई बैड न्यूज, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

Table of Content

विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अभिनीत फिल्म Bad Newz को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पहले दिन इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वहीं, फिल्मी सितारों को भी यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। इस लिस्ट में अब वामिका गब्बी का नाम भी शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें- Deva: टल गई देवा की रिलीज डेट, दमदार पोस्टर के साथ शाहिद कपूर ने दिया अपडेट

वामिका गब्बी ने की जमकर तारीफ

Wamiqa Gabbi
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

फिल्म खुफिया में अपनी अदाकारी से वाहवाही बटोर चुकीं वामिका ने बैड न्यूज को देखने को बाद इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट के जरिए उन्हें फिल्म और पूरी टीम की प्रशंसा की। उन्होंने साझा किया कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है।

यह भी पढ़ें- Aadujeevitham The Goat Life: अब ओटीटी पर धमाल मचा रही आडुजीवितम, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

अभिनेत्री ने लिखा नोट

Wamiqa Gabbi
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

उनके इंस्टाग्राम नोट में लिखा है, “फिल्म देखी। बहुत मजा आया। बधाई हो। विक्की, तृप्ति और नेहा धूपिया, आप लोगों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया। एमी ओये!!! छा गए! आप बहुत शानदार शानदार अद्भुत थे। आपका मजेदार और मासूमियत से भरा अभिनय पसंद आया। पूरी टीम को बधाई।”

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: 19वें दिन कल्कि 2898 एडी की कितनी कमाई?

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही Bad Newz

Bad Newz
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@vickykaushal09

बैड न्यूज का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म ने 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने बंपर कमाई करते हुए 8.5 करोड़ रुपये बटोर डाले। अक्षय कुमार की सरफिरा की तुलना में फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इंडियन 2?

इस फिल्म में दिखेंगी वामिका

Wamiqa Gabbi
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@wamiqagabbi

माना जा रहा है फिल्म को लेकर लोगों की हरी झंडी मिलने के बाद Bad Newz के कलेक्शन में शनिवार और रविवार के दिन उछाल देखने को मिल सकता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वामिका गब्बी जल्द ही बेबी जॉन में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी साल के अंत में रिलीज होगी। फिल्म में वरुण धवन मुख्य अभिनेता के रूप में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection: इंडियन 2 ने पहले दिन की दमदार कमाई

दो प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे विक्की

vicky kaushal
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@vickykaushal09

वहीं, विक्की कौशल की बात करें तो वह Bad Newz के बाद छावा में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। इसके अलावा उनके पास लव एंड वॉर जैसा बड़ा प्रोजेक्ट भी है। फिल्म में वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगे। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kubbra Sait: डेविड धवन की फिल्म में नजर आएंगी कुब्रा सैत

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...