Deva: टल गई देवा की रिलीज डेट, दमदार पोस्टर के साथ शाहिद कपूर ने दिया अपडेट

Table of Content

Deva New Release Date: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बाद से ही शाहिद कपूर के फैंस को उनकी अगली फिल्म देवा का इंतजार है। लेकिन लगता है कि दर्शकों को अभी कुछ महीने और इस फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Aadujeevitham The Goat Life: अब ओटीटी पर धमाल मचा रही आडुजीवितम, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

Deva पर आया बड़ा अपडेट

हाल ही में शाहिद कपूर ने Deva को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। अभिनेता ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी नई रिलीज डेट के बारे में बताया है। अब यह फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें-  Kalki 2898 AD Box Office Collection: 19वें दिन कल्कि 2898 एडी की कितनी कमाई?

शाहिद कपूर ने साझा किया पोस्टर

 

Deva
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@shahidkapoor

 

शुक्रवार (19 जुलाई) को शाहिद ने अपने किरदार का खुलासा करते हुए Deva का नया पोस्टर जारी किया। इसमें वह बंदूक थामे एक दमदार पुलिसवाले के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने सफेद टी-शर्ट, डेनिम और धूप का चश्मा पहना हुआ है। साथ ही, उन्होंने पुलिस की जैकेट भी कैरी की है।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इंडियन 2?

टल गई देवा की रिलीज

deva
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@shahidkapoor

Deva फिल्म पहले इस साल 11 अक्टूबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म के अगले साल आने का आधिकारिक एलान हो गया है। शाहिद ने नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “एक शानदार वैलेंटाइन डे के लिए तैयार हो जाइए। देवा, 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection: इंडियन 2 ने पहले दिन की दमदार कमाई

लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

अभिनेता की इस पोस्ट पर अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आने भी शुरू हो गई हैं। शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने पटाखे और आग वाली इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। “शाहिद कपूर को एक पुलिस वाले के रूप में बड़े पर्दे पर देखना मजेदार होगा।”

यह भी पढ़ें- Kubbra Sait: डेविड धवन की फिल्म में नजर आएंगी कुब्रा सैत

सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं रोशन एंड्र्यूज

एक्शन थ्रिलर से भरपूर फिल्म Deva में शाहिद के अलावा पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। उन्हें सैल्यूट और कायमकुलम कोचुन्नी जैसी मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- Tripti Dimri: ‘जानम’ में तृप्ति डिमरी की कातिलाना अदाओं ने फैंस की धड़कनें कीं तेज

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

deva
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@shahidkapoor

यह फिल्म एक प्रतिभाशाली पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक हाई-प्रोफाइल केस की जांच कर रहा है। जैसे-जैसे वह केस की गहराई में जाता है, उसे धोखे और विश्वासघात का सामना करना पड़ता है। यह जांच उसे एक रोमांचक और खतरनाक रास्ते पर ले जाती है।

यह भी पढ़ें- Sarfira First Review: ‘सरफिरा’ ने जीता लोगों का दिल, जानिए कैसी लगी दर्शकों को फिल्म

पिछली फिल्म रही थी हिट

शाहिद को बड़े पर्दे पर आखिरी बार कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी थे।

यह भी पढ़ें- Alpha: आलिया भट्ट- शरवरी वाघ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम का हुआ एलान

 

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...