Bigg Boss 18: बिग बॉस के नए सीजन पर चर्चाएं तेज, जानें कब शुरू होगा शो

Table of Content

Bigg Boss 18 New Update: बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय शोज में से एक है। लगभग 18 वर्षों से चल रहे इस शो को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसके ओटीटी वर्जन को भी लॉन्च किया, जो लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ें- Deva: टल गई देवा की रिलीज डेट, दमदार पोस्टर के साथ शाहिद कपूर ने दिया अपडेट

Bigg Boss OTT 3 को होस्ट कर रहे अनिल कपूर

bigg boss ott 3
फोटो क्रेडिट: जियो सिनेमा (एक्स)

मौजूदा समय में ओटीटी पर शो का तीसरा सीजन चल रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया सीजन 21 जून से शुरू हुआ था। इसे सलमान खान की जगह इस बार अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। शो में आए दिन प्रतिभागियों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Aadujeevitham The Goat Life: अब ओटीटी पर धमाल मचा रही आडुजीवितम, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

कब होगा शो का फिनाले?

Bigg Boss OTT 3
फोटो क्रेडिट: जियो सिनेमा (एक्स)

वहीं, बिग बॉस की तरफ से शो में नए-नए ट्विस्ट भी ला जा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में शो को लेकर दिलचस्पी बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कथित तौर पर 4 अगस्त को यह शो खत्म हो जाएगा। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: 19वें दिन कल्कि 2898 एडी की कितनी कमाई?

Bigg Boss 18 पर चर्चा शुरू

Salman khan
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

इस सीजन के खत्म होने से पहले ही लोगों ने Bigg Boss 18 के बारे में बातें करनी शुरू कर दी है। इस बीच बिग बॉस शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। एक्स हैंडल खबरी का हवाला देते हुए कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 18वें सीजन पर बात अब शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इंडियन 2?

कब शुरू होगा Bigg Boss 18?

salman khan
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि Bigg Boss 18 को मेकर्स सितंबर के अंत में या अक्तूबर की शुरुआत में कलर्स टीवी पर प्रसारित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। साथ ही, रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस नए संस्करण के लिए कई मशहूर हस्तियों से संपर्क भी किया गया है।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection: इंडियन 2 ने पहले दिन की दमदार कमाई

पिछला सीजन रहा था हिट

पिछले सीजन की बात करें तो बिग बॉस 17 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। शो में अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण माशेट्टी और मुन्नवर फारूकी टॉप पांच में जगह बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं, मुन्नवर फारूकी ने इस शो को जीता था। Bigg Boss 18 को होस्ट कौन करेगा, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- Sarfira First Review: ‘सरफिरा’ ने जीता लोगों का दिल, जानिए कैसी लगी दर्शकों को फिल्म

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...