Kalki 2898 AD Box Office Collection: 19वें दिन कल्कि 2898 एडी की कितनी कमाई?

Table of Content

Kalki 2898 AD Box Office Collection: कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीकडेज पर फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन तीसरा वीकएंड आते ही इसने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection: इंडियन 2 ने पहले दिन की दमदार कमाई

Kalki 2898 AD के सितारे

kalki 2898 ad
फोटो क्रेडिट- एक्स

फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे सितारों ने काम किया है। दर्शकों को Kalki 2898 AD की कहानी के साथ सभी की अदाकारी भी खूब पसंद आ रही है। खासतौर पर बिग बी की खूब प्रशंसा हो रही है। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

यह भी पढ़ें- Indian 2 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई इंडियन 2?

बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई

kalki 2898 ad
फोटो क्रेडिटः एक्स

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो टिकट खिड़की पर इसने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। पहले हफ्ते में ही इसने 414.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला था। वहीं, दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 128.5 करोड़ रुपये बटोरे थे।

यह भी पढ़ें- Salman Khan-Kamal Haasan: सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन, सबसे बड़ी एक्शन पर आया बड़ा अपडेट

तीसरे वीकएंड में आया उछाल

Kalki 2898 AD
फोटो क्रेडिट: एक्स

तीसरे वीकएंड की बात करें तो फिल्म ने 16वें दिन छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, 17वें दिन इस फिल्म ने तगड़े उछाल के साथ 14.35 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे रविवार की रफ्तार और तेज दिखी। फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 18 दिनों में 579.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला।

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने Virat Kohli-Rohit Sharma के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल छू लेने वाली बात

19वें दिन कैसी रहेगी कल्कि 2898 एडी की कमाई

Kalki 2898 AD Box Office Collection
फोटो क्रेडिटः एक्स

तीसरे सप्ताहांत की धांसू कमाई के बाद कल्कि 2898 एडी के 19वें दिन के कलेक्शन में गिरावट का अनुमान है। अनुमान के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन कामकाज वाले दिन की वजह से सोमवार को कम रहने की उम्मीद है। Kalki 2898 AD 10 करोड़ से नीचे का कलेक्शन कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का तूफान, 3 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...