Kalki 2898 AD Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का तूफान, 3 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

Table of Content

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर लोगों में जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर इन दिनों बंपर कमाई कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 95.3 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने भी देख डाली ‘कल्कि 2898 एडी’, बोले- 1000 करोड़ से ज्यादा होगी कमाई

हिंदी भाषा में Kalki 2898 AD Box Office Collection के आंकड़े

शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने अपनी पकड़ बरकरार रखी थी। वहीं, ताजा रुझानों के मुताबिक रविवार को फिल्म का कलेक्शन दिग्गजों को भी हैरान कर सकता है। आइए जानते हैं फिल्म का अब तक प्रदर्शन कैसा रहा। Kalki 2898 AD Box Office Collection हिंदी पट्टी में शुक्रवार और रविवार को अच्छा काफी अच्छा रहा।

Kalki 2898 AD Box Office Collection में पिछले दो दिन में हिंदी भाषी राज्यों में अच्छा सुधार देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन फिल्म के हिंदी संस्करण ने उछाल दर्ज करते हुए 26 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: ‘कल्कि 2898 एडी’ के कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट, हुई इतनी कमाई

वहीं सभी भाषाओं में Kalki 2898 AD Box Office Collection की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 64.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, रविवार के आंकड़े मेकर्स के लिए और अधिक उत्साहवर्धक है। चौथे दिन इस फिल्म ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Trailer: कॉमेडी के फुल डोज से भरपूर है बैड न्यूज का ट्रेलर, विक्की-तृप्ति और एमी विर्क ने जीता दिल

चौथे दिन Kalki 2898 AD ने की इतनी कमाई

Kalki 2898 AD box office collection
फोटो क्रेडिटः एक्स

अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 67.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 284.59 करोड़ रुपये हो गया है। Kalki 2898 AD Box Office Collection के इन आंकड़ों में हिंदी और तेलुगु संस्करणों का बहुत बड़ा योगदान है।

माना जा रहा है कि देर रात तक फिल्म की कुल कमाई 300 करोड़ तक पहुंच सकती है। वहीं, फिल्म की असली परीक्षा पांचवें दिन होगी। सोमवार को अगर यह फिल्म अच्छी पकड़ बनाए रखती है तो टिकट खिड़की पर इसके ब्लॉकबस्टर होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाएगी

यह भी पढ़ें- Hina Khan Breast Cancer: तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

Kalki 2898 AD Starcast

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो प्रभास के साथ फिल्म में कमल हासन, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में हैं। सभी की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का निर्माण अश्विनी दत्त की वैजयंती मूवीज के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD vs Baahubali 2: प्रभास की कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बेहतर? आइए जानते हैं

Kalki 2898 AD Worldwide Collection

फिल्म की कहानी के साथ इसके वीएफएक्स की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैश्विक स्तर Kalki 2898 AD Box Office Collection की बात करें तो इसने तीन दिन ताबड़तोड़ कमाई कर सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर तीन दिन में 415 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। माना जा रहा है कि पांचव दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन आसानी से 600 करोड़ के आसपास पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ देखकर बिग बी के कायल हुए ‘गदर 2’ के निर्देशक, कही यह बात

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...