Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: ‘कल्कि 2898 एडी’ के कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट, हुई इतनी कमाई

Table of Content

Kalki 2898 AD Box Office Collection में दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले दिन की धांसू कमाई के बाद शुक्रवार को यह फिल्म अपनी पकड़ बरकरार नहीं रख सकी। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम भूमिकाओं में हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म का टिकट खिड़की पर अब तक का प्रदर्शन कैसा रहा।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Trailer: कॉमेडी के फुल डोज से भरपूर है बैड न्यूज का ट्रेलर, विक्की-तृप्ति और एमी विर्क ने जीता दिल

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 1

kalki 2898 ad
फोटो क्रेडिटः एक्स

कल्कि 2898 एडी का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। 27 जून को रिलीज के बाद फैंस की लंबी कतारें सिनेमाघरों के बाहर देखने को मिली। यह वजह है कि फिल्म ने पहले दिन 95.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर अच्छी शुरुआत की। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा तेलुगु भाषा में कमाई की।

यह भी पढ़ें- Hina Khan Breast Cancer: तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2

kalki 2898 ad
फोटो क्रेडिट- एक्स

इस भाषा में Kalki 2898 AD ने 65.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, तमिल में चार करोड़ 50 लाख, हिंदी में 22.5 करोड़, कन्नड़ में 30 लाख और मलयालम में दो करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई आधी से अधिक घट गई। ताजा अपडेट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 32.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। देर रात तक इन आंकड़ों में बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में इन 2 साउथ फिल्मों से पिछड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’, नाम जानकर होगी हैरानी

Kalki 2898 AD Worldwide Collection

भारत के साथ Kalki 2898 AD विदेश में भी जमकर धमाल मचा रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 191.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कमाई के ये आंकड़े निर्माताओं की ओर से जारी किए गए हैं। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की है, लेकिन टिकट खिड़की पर यह बाहुबली 2 को पीछे छोड़ने में नाकाम साबित हुई है।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ देखकर बिग बी के कायल हुए ‘गदर 2’ के निर्देशक, कही यह बात

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...