Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में इन 2 साउथ फिल्मों से पिछड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’, नाम जानकर होगी हैरानी

Table of Content

Kalki 2898 AD ने पहे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म के लिए टिकट खिड़की पर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। फैंस के साथ फिल्म दिग्गज भी यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद भी यह फिल्म कई साउथ की फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी है।

दरअसल, कल्कि 2898 एडी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म तेलुगु भाषा के साथ हिंदी में भी बड़ा कमाल दिखाएगी। हालांकि, पहले दिन ऐसा नहीं हो सका। नाग अश्विने के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन कई दक्षिण भारतीय फिल्मों से पीछे रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये फिल्में…

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ देखकर बिग बी के कायल हुए ‘गदर 2’ के निर्देशक, कही यह बात

KGF Chapter 2

kgf chapter 2

अभिनेता यश को उनके फैंस प्यार से रॉकिंग स्टार कहते हैं। उनके स्टाइल के लाखों दीवाने हैं। कन्नड़ अभिनेता के करियर की सबसे कामयाब फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 है। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी धमाल मचा दिया था। कोरोना संक्रमण काल के दौरान रिलीज हुई इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कामयाबी झंडे गाड़ दिए थे। हिंदी भाषा में भी फिल्म को काफी ज्याद पसंद किया गया था। पहले दिन इस फिल्म ने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस आंकड़े ने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया था।

Baahubali The Conclusion

baahubali 2

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे कमायाब फिल्मों में से एक है। बाहुबली के पहले भाग के बाद से ही इसके दूसरे भाग का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। यही वजह है कि जब फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी तो कई रिकॉर्ड धराशायी है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई कीर्तिमान स्थापित किए। हिंदी भाषा में भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया।

Kalki 2898 AD का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म कल्कि 2898 एडी सबसे ज्यादा कमाई दक्षिण भारत से कर रही है। तेलुगु भाषा में इस फिल्म ने पहले दिन 64.5 करोड़ रुपये बटोरे हैं। वहीं तमिल में में चार करोड़, हिंदी भाषा में 24 करोड़, कन्नड़ और मलयालम भाषा में क्रमशः 30 लाख और दो करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई करने में फिल्म ने कामयाबी हासिल की है।

शनिवार और रविवार के दिन फिल्म की कमाई में तगड़े की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पहले सप्ताहांत में फिल्म का बिजनेस 300 करोड़ के पार पहुंच सकता है। Kalki 2898 AD में कई अन्य सितारे भी मेहमान की भूमिका में दिखे हैं। मृणाल सेन के अलावा इसमें दुलकर सलमान और विजय देवरकोंड़ा ने भी अदाकारी दिखाई है।

दर्शकों को पसंद आ रही फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर कल्कि 2898 एडी की कहानी लोगों को खूब पसंद आ रह है। साइंस फिक्शन के साथ पौराणिक कथा को जोड़कर बनाई गई यह फिल्म दर्शकों के दिल को जीतने में सफल रही है। फिल्म के कलाकारों का अभिनय भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। प्रभास के साथ बिग बी का एक्शन अवतार ने भी लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। फिल्म में वह अश्वत्थामा के किरदार में नजर आए हैं। इस उम्र में दमदार एक्शन कर उन्होंने अपने फैंस को भी चौंका दिया है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म तूफान, जानें कलेक्शन

Nag Ashwin ने किया कमाल

Kalki 2898 AD का निर्देशक नाग अश्विन हैं। इसे लिखने और पर्दे तक पहुंचाने में उन्हें काफी ज्यादा समय लगा है, लेकिन उनकी इस मेहनत और इंतजार का फल अब उन्हें लोगों के प्यार के रूप में मिल रहा है। इस फिल्म से पहले वह महानती नाम की फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं, जो साउथ में काफी ज्यादा सफल रही थी।

अपनी इस फिल्म के लिए वह सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का तेलुगु फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। नाग अश्विन जल्द ही इस फिल्म का सीक्वल शुरू कर सकते हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने इस बात का संकेत दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में तीन का समय लग सकता है।

इन फिल्मों में दिखेंगे Prabhas

Kalki 2898 AD के बाद प्रभास की कई फिल्में कतार में हैं। एनिमल बना चुके निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा के साथ वह फिल्म स्प्रिट में काम कर रहे हैं। वहीं, वह सलार के दूसरे भाग में भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके खाते में द राजा साब नाम की भी फिल्म है। फैंस को इन तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD vs Baahubali 2: प्रभास की कौन सी फिल्म कमाई के मामले में बेहतर? आइए जानते हैं

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...