Hina Khan Breast Cancer: तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

Table of Content

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री Hina Khan Breast Cancer की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि कैंसर तीसरे चरण में है। साथ ही, उन्होंने अपने प्रशंसकों से साझा किया है कि इस बीमारी का वह डटकर सामना कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में इन 2 साउथ फिल्मों से पिछड़ी ‘कल्कि 2898 एडी’, नाम जानकर होगी हैरानी

Hina Khan को हुआ Breast Cancer

Hina Khan Breast Cancer
फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम

हिना ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में लिखा, सभी को हैलो, हाल ही में फैली अफवाहों को ध्यान में रखते हुए मैं अपने प्रशंसकों से बताना चाहती हूं कि जांच में कैंसर का पता चला है, यह तीसरे चरण में है। पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “मैं सभी को यह बताना चाहती हूं कि मैं फिलहाल ठीक हूं। मैं इस बीमारी से मजबूती से डटकर सामना कर रही हूं और ठीक होना का पूरा प्रयास कर रही हूं।”

Breast Cancer पर Hina Khan ने दिया हेल्थ अपडेट

अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे जानकारी दी है कि उनका इलाज शुरू हो चुका है। अभिनेत्री की इस पोस्ट ने उनके फैंस को परेशान कर दिया है। लोग कमेंट बॉक्स में उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान जल्द आपको ठीक करें।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं आपके लिए प्रार्थना कर रही हूं।” इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने उन्हें मजबूती से Breast Cancer का सामना करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: ‘कल्कि 2898 एडी’ देखकर बिग बी के कायल हुए ‘गदर 2’ के निर्देशक, कही यह बात

इस टीवी शो में मिली लोकप्रियता

हिना खान के पेशेवर जिंदगी की बात करें तो वह टीवी की मशहूर अभिनेत्री हैं। स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहता है से उन्होंने घर-घर में खास पहचान बनाई। इस शो से काफी ज्यादा फेम हासिल हुआ। वहीं, वह बिग बॉस शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। 11वें सीजन में उनके खेल को लोगों ने खूब पसंद किया था।

फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं Hina Khan

टीवी और रियलिटी शोज के अलावा वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2020 में फिल्म हैक्ड से उन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत की थी। हालांकि, यह फिल्म लोगों पर अपना जादू नहीं चला सकी थी। इसके अलावा वह अनलॉक और विशलिस्ट जैसी फिल्मों में भी दिख चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही कंट्री ऑफ ब्लाइंड में नजर आएंगी। फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दर्शकों के लिए जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म तूफान, जानें कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...