Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा ने भी देख डाली ‘कल्कि 2898 एडी’, बोले- 1000 करोड़ से ज्यादा होगी कमाई

Table of Content

Kalki 2898 AD की धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। फिल्म की अब तक कई दिग्गजों की प्रशंसा की है। इस सूची में Vijay Deverakonda का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ में खूब कसीदे पढ़े हैं।

कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार कर रही है। पहले दिन 95.3 करोड़ की कमाई करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 54 करोड़ रुपये बटोर डाले। आम दर्शकों के साथ दिग्गज सितारों को भी यह फिल्म खूब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- Bad Newz Trailer: कॉमेडी के फुल डोज से भरपूर है बैड न्यूज का ट्रेलर, विक्की-तृप्ति और एमी विर्क ने जीता दिल

Vijay Deverakonda ने की जमकर तारीफ

Vijay Deverakonda

हाल ही में Vijay Deverakonda ने एक्स पोस्ट के जरिए Kalki 2898 AD की जमकर तारीफ की। इस दौरान उन्होंने उम्मीद जताई की फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, अभी-अभी फिल्म देखी। मुझे नहीं पता कि क्या कहूं.. भारतीय सिनेमा का नया स्तर देखकर अभिभूत हूं। मुझे उम्मीद है कि यह 1000 करोड़ और उससे ज्यादा कमाएगी.. ।”

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 2: ‘कल्कि 2898 एडी’ के कलेक्शन में आई बड़ी गिरावट, हुई इतनी कमाई

Rajinikanth ने पोस्ट में लिखी दिल छू लेने वाली बात

Rajinikanth

बता दें कि इससे पहले भी कई साउथ सितारों Kalki 2898 AD की जमकर प्रशंसा कर चुके हैं। हाल ही में रजनीकांत ने एक्स पर फिल्म और इसकी टीम को लेकर खास नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ देख ली। वाह! क्या शानदार फिल्म है। निर्देशक नाग अश्विन ने भारतीय सिनेमा को एक अलग ही स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस फिल्म के लिए मेरे करीबी दोस्त अश्वित दत्त को बहुत बधाई’।” इस पोस्ट में उन्होंने अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन को भी टैग करते हुए उनकी प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें- Hina Khan Breast Cancer: तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, अभिनेत्री ने बयां किया दर्द

Kalki 2898 AD में छह सितारों का है कैमियो

बड़े बजट में बनकर तैयार हुई कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम भूमिकाओं में हैं। इन सितारों के अलावा फिल्म में छह कैमियो रोल भी हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं। इस फिल्म फिल्म में विजय देवरकोंडा, मृणाल सेन, दुलकर सलमान, रामगोपाल वर्मा, एसएस राजामौली और ब्रह्मानंदम की भी झलक देखने को मिली है।

वर्ल्डवाइड बंपर कमाई कर रही फिल्म

Kalki 2898 AD

कल्कि 2898 एडी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी बंपर कमाई कर रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 298.5 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया है। कमाई के ये आंकड़े निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से जारी किए हैं।

शनिवार को टी-20 फाइनल मुकाबला होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन पर कुछ असर पड़ सकता है। हालांकि, इस भरपाई रविवार को होने की पूरी उम्मीद दिग्गज जता रहे हैं। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये आराम से कमा लेगी।

कल्कि 2898 एडी ने इस गुरुवार यानी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इससे पहले वह महानती नाम की फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...