Alpha: आलिया भट्ट- शरवरी वाघ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के नाम का हुआ एलान

Table of Content

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की नई स्पाई यूनिवर्स फिल्म Alpha का शुक्रवार (5 जुलाई) को एलान हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मेकर्स ने इस फिल्म का एलान किया है।

यह भी पढ़ें- Auron Mein Khan Dum Tha: ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Alpha Announcent Teaser में आलिया की दमदार अवाज

इस टाइटल अनाउंसमेंट की शुरुआत आलिया भट्ट के वॉयस ओवर से होती है। इस क्लिप मे वह कहती हुई नजर आती हैं, “ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मॉडल…सबसे पहले…सबसे तेज….ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है…और जंगल में हमेशा राज करेगा अल्फा।”

यह भी पढ़ें- Mirzapur Season 3 X Review: लोगों को कैसा लगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन? प्रतिक्रियाएं देख रह जाएंगे हैरान

शरवरी वाघ भी दिखाएंगी दमदार एक्शन

फिल्म के नाम से पर्दा उठने के बाद इसको लेकर फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ गया है। Alpha में शरवरी वाघ भी आलिया के साथ जबर्दस्त एक्शन करती हुई नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। इससे पहले वह यशराज की द रेलवे मेन जैसी शानदार वेब सीरीज बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान की एंट्री, वरुण धवन के साथ होगा एक्शन सीन!

लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर की Alpha पहली झलक देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, “स्पाई यूनिवर्स की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आ रही है। अब और इंतजार नहीं कर सकता।” दूसरे यूजर ने लिखा, “शिव रवैल पर पूरा विश्वास है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आलिया भट्ट को इस फिल्म में देखने को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं”। इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में फायर इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan-Kamal Haasan: सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन, सबसे बड़ी एक्शन पर आया बड़ा अपडेट

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...