Mirzapur Season 3 X Review: लोगों को कैसा लगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन? प्रतिक्रियाएं देख रह जाएंगे हैरान

Table of Content

पंकज त्रिपाठी , अली फजल , विजय वर्मा , श्वेता त्रिपाठी शर्मा और कई अन्य दमदार कलाकारों से सजी Mirzapur Season 3 ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे दी है। सीरीज का तीसरा सीजन उत्तर प्रदेश के एक शहर में सत्ता और बदला लेने के संघर्ष पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान की एंट्री, वरुण धवन के साथ होगा एक्शन सीन!

Mirzapur Season 3 पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

Mirzapur Season 3 का इंतजार लोगों को लंबे समय से था। रिलीज के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। जहां कुछ लोग इसे देखने के बाद शो की मनोरंजक कहानी और कलाकारों के दमदार अभिनय की सराहना कर रहे हैं। वहीं, यह सीरीज कुछ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।

अली फजल की जमकर हो रही तारीफ

Mirzapur Season 3

 

कई दर्शकों ने Mirzapur Season 3 देखकर अली फजल के गुड्डू पंडित के किरदार की तारीफ की है। वहींं, बहुत से लोगों को दिव्येंदु यानी मुन्ना भैया की कमी भी खली है। एक यूजर ने अली की तारीख करते हुए लिखा, मिर्जापुर 3 अभी खत्म किया… और यह पूरी तरह से गुड्डू पंडित का शो था। अली फजल ने इसे शानदार तरीके से पेश किया है।

दूसरे यूजर ने सकारात्मक समीक्षा करते हुए कहा कि उसने पूरा सीजन एक साथ देखा। शख्स ने लिखा “अभी-अभी पूरी रात Mirzapur Season 3 देखा। 7.5 घंटे के बाद, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि इसका हर एक मिनट देखने के लायक है। अब एक गैंगस्टर की तरह सोने जा रहा हूं…”।

बहुत से लोगों को खली मुन्ना भैया की कमी

प्रशंसा के बीच कई दर्शकों ने Mirzapur Season 3 को लेकर अपनी निराशा भी व्यक्त की। प्रशंसकों के पसंदीदा किरदार मुन्ना भैया की अनुपस्थिति इसका मुख्य कारण थी। एक यूजर ने लिखा, “मुन्ना त्रिपाठी मिर्जापुर को आगे बढ़ा रहे थे। उनके बिना यह सीजन अधूरा ला है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बहुत कुछ रह गया… 3 में वो मजा नहीं है जो पहले और दूसरे में था मुन्ना इस बार बिल्कुल भी नहीं दिखे…।” साथ ही यूजर को मुन्ना के डायलॉग की भी खूब कमी महसूस हुई।

यह भी पढ़ें-  Salman Khan-Kamal Haasan: सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन, सबसे बड़ी एक्शन पर आया बड़ा अपडेट

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...