Auron Mein Khan Dum Tha: ‘औरों में कहां दम था’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Table of Content

अजय देवगन और तब्बू अभिनीत म्यूजिकल लव स्टोरी Auron Mein Khan Dum Tha 5 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी। हालांकि, मेकर्स ने बाद में इस तारीख को आगे बढ़ा दिया। इसके पीछे का कारण फिल्म कल्कि 2898 एडी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- Mirzapur Season 3 X Review: लोगों को कैसा लगा मिर्जापुर का तीसरा सीजन? प्रतिक्रियाएं देख रह जाएंगे हैरान

टल गई थी Auron Mein Khan Dum Tha की रिलीज डेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NH STUDIOZ (@nh_studioz)

फिल्म की कमाई को नुकसान की आशंका को देखते हुए वितरकों के अनुरोध पर Auron Mein Khan Dum Tha के निर्माताओं ने फिल्म तारीफ को टाल दिया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें- Salman Khan: ‘बेबी जॉन’ में सलमान खान की एंट्री, वरुण धवन के साथ होगा एक्शन सीन!

इस दिन बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Auron Mein Khan Dum Tha

अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह फिल्म अगले महीने रिलीज की जाएगी। रिपोर्ट्स के दावों के अनुसार फिल्म Auron Mein Khan Dum Tha को 2 अगस्त को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan-Kamal Haasan: सलमान के साथ नजर आएंगे कमल हासन, सबसे बड़ी एक्शन पर आया बड़ा अपडेट

नीरज पांडे ने किया फिल्म का निर्देशन

Auron Mein Khan Dum Tha

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी Auron Mein Khan Dum Tha एक संगीतमय प्रेम कहानी है । कहानी दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो परिस्थितियों के कारण अलग हो जाते हैं। दोनों की मुलाकात 22-23 साल बाद फिर से तब होती है जब कृष्णा (अजय देवगन) जेल से वापस आता है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एमएम कीरवणी ने इस फिल्म का संगीत दिया है। फिल्म में उन्होंने एम एम क्रीम के नाम से संगीत दिया है।

यह भी पढ़ें- Kamal Haasan: कमल हासन ने Virat Kohli-Rohit Sharma के लिए लिखा भावुक नोट, कही दिल छू लेने वाली बात

सिंघम अगेन में दिखेंगे अजय देवगन

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अजय देवगन फिल्म सिंघम अगेम में नजर आएंगे। फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर और अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है। इससे पहले अजय को फिल्म मैदान में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर कल्कि 2898 एडी का तूफान, 3 दिन में कमाई 300 करोड़ के पार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...