Ranveer Singh Yami Gautam: पर्दे पर कमाल दिखाएगी रणवीर-यामी की जोड़ी, इस फिल्म के लिए आए साथ

Table of Content

Ranveer Singh Yami Gautam New Film: रणवीर सिंह लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं। उनकी पिछली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पिछले साल 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। इस बीच उनकी आगामी फिल्मो को लेकर एक बड़ा अपडटे आया है। अभिनेता जल्दी आदित्य धर की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Bad Newz: वामिका गब्बी को पसंद आई बैड न्यूज, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

जमेगी Ranveer Singh – Yami Gautam की जोड़ी

Ranveer Singh - Yami Gautam
इंस्टाग्राम: यामी गौतम, रणवीर सिंह

इस फिल्म का नाम धुरंधर बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म में Ranveer Singh – Yami Gautam की जोड़ी जमने वाली है। बताया जा रहा है कि फिल्म में वह मुख्य अभिनेत्री के रूप में दिखेंगे। वहीं, इस फिल्म को लेकर यह जानकारी भा सामने आई है कि इसमें संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी नजर आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: बिग बॉस के नए सीजन पर चर्चाएं तेज, जानें कब शुरू होगा शो

धारा 370 में दिखाया था कमाल

Yami Gautam
इंस्टाग्राम: यामी गौतम

मां बनने के बाद Yami Gautam की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह अदाकारी का जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से पहले वह आर्टिकल 370 में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 77.98 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

यह भी पढ़ें- Deva: टल गई देवा की रिलीज डेट, दमदार पोस्टर के साथ शाहिद कपूर ने दिया अपडेट

खुफिया अफसर बनेंगे रणवीर सिंह

Ranveer Singh
इंस्टाग्राम: रणवीर सिंह

Ranveer Singh – Yami Gautam की इस फिल्म को लेकर पीपिंगमून की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अभिनेता इसमें एक खुफिया भारतीय अफसर के रूप में नजर आएंगे, जिसकी तैनाती पाकिस्तान में है। वहीं, फिल्म में संजय दत्त नकारात्मक भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Aadujeevitham The Goat Life: अब ओटीटी पर धमाल मचा रही आडुजीवितम, जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

Ranveer Singh-Yami Gautam की इस फिल्म की कहानी के बारे में मेकर्स ने अब तक सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अभी प्री-प्रोडक्शन के चरण में है। भारत के साथ अन्य देशों में भी धुरंधर का फिल्मांकन किया जाना है। फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और आदित्य धर मिलकर कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Collection: 19वें दिन कल्कि 2898 एडी की कितनी कमाई?

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...