Hindi Box Office पर सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले साउथ सितारे

Table of Content

Hindi Box Office: साउथ इंडियन सिनेमा ने हिंदी बाजार में तूफान ला दिया है। पैन-इंडिया फिल्मों की बाढ़ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अब आंकड़े साफ बता रहे हैं कि साउथ स्टार सितारों की पहुंच हिंदी दर्शकों के दिलों तक हो गई है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ी फिल्में दी हैं।

Hrithik Roshan का डिजिटल धमाका, प्राइम वीडियो के साथ ओटीटी पर लाएंगे ‘स्टॉर्म’

प्रभास- 6 फिल्में

तेलुगु सिनेमा के ‘रिबेल स्टार’ प्रभास ने हिंदी में सबसे ज्यादा 100 करोड़ वाली फिल्में दी हैं। बाहुबली (118.7 करोड़), ‘बाहुबली 2’ (510 करोड़), ‘साहो’ (142.95 करोड़), ‘अदिपुरुष’ (135.04 करोड़), ‘सलार’ (153.84 करोड़), ‘कल्कि 2898 एडी’ (294.25 करोड़) जैसे प्रोजेक्ट्स ने उनका जलवा बिखेरा।

Thamma Box Office Collection Day 1 Prediction: थामा पहले दिन करेगी धमाकेदार कलेक्शन, बटोर सकती है इतने करोड़

अल्लू अर्जुन- 2 फिल्में

अल्लू अर्जुन ने हिंदी में दो फिल्मों से कमाल किया। ‘पुष्पा: द राइज’ (108.26 करोड़) और ‘पुष्पा द रूल’ (830.1 करोड़) ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके देसी अवतार ने हिंदी बाजार में नया रंग भरा। फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

S S Rajamouli Birthday: जूनियर एनटीआर ने पहले छोड़ी फिल्म, अब बर्थडे पर राजामौली पर बरसाया प्यार

यश- 1 फिल्म

कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (434.7 करोड़) ने हिंदी में धमाल मचा दिया था। रॉकी भाई का किरदार इतना पावरफुल था कि फैंस आज भी डायलॉग्स बोलते हैं। ‘केजीएफ 2’ ने भी हिंदी में 400 करोड़ पार किए, लेकिन लिस्ट में उनकी एक ही फिल्म है। अब दर्शकों को उनकी नई फिल्म टॉक्सिक का बेसब्री से इंतजार है।

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma संग रिलेशनशिप का किया एलान? एक साथ आए नजर

जूनियर एनटीआर- 1 फिल्म

आरआरआर’ (274.31 करोड़) ने जूनियर एनटीआर को हिंदी दर्शकों का चहेता बना दिया। राम चरण के साथ उनकी जोड़ी ने ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई को रोमांचक बना दिया। ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विन के बाद एनटीआर का स्टारडम आसमान छू गया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 22: जॉली एलएलबी 3 ने 22वें दिन तोड़ा दम, जानें कलेक्शन

राम चरण- 1 फिल्म

राम चरण की ‘आरआरआर’ ही हिंदी में 100 करोड़ क्लब में शामिल है। चिरंजीवी के बेटे ने अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित किया। घुड़सवारी और एक्शन सीन ने हिंदी थिएटर्स में तालियां बटोरीं।वह जल्द ही पेद्दी नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।

क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari हो जाएगी फ्लॉप? क्या कह रहा कलेक्शन?

रजनीकांत-1 फिल्म

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘2.0’ ने भी हिंदी भाषा में खूब रंग जमाया था। इस फिल्म ने हिंदी में 189 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन बने नजर आए थे। दर्शकों के यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

ऋषभ शेट्टी- 1 फिल्म

कन्नड़ सिनेमा के हीरो ऋषभ की ‘कांतारा चैप्टर 1’ हिंदी भाषा में धमाल मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। दर्शकों ने फिल्म की काफी सराहना की है। इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ सेलेब्स भी जमकर कर रहे हैं।

Thamma को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...