क्या Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari हो जाएगी फ्लॉप? क्या कह रहा कलेक्शन?

Table of Content

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari रही: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अब थिएटर्स में दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह नाकाम साबित हो है। रिलीज के नौ दिन बाद भी फिल्म अपना 60 करोड़ का बजट पूरा करने से कोसों दूर है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।

Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 9

सैकनिल्क के शुक्रवार यानी नौवें दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari ने महज 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिलहाल फिल्म की कुल कमाई अब 43.1 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस गति से फिल्म का बजट तक पहुंचने का सपना अधूरा रह सकता है।

Thamma को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

कांतारा चैप्टर 1 ने पहुंचाया नुकसान

बता दें कि फिल्म की शुरुआत ठीक रही थी। 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म पहले दिन 9.25 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया था। हालांकि, वीकएंड के बाद यह फिल्म संतोषजनक प्रदर्शन नहीं कर सकी। दर्शकों ने वरुण के रोल और जान्हवी की मासूमियत को पसंद किया। सन्या मल्होत्रा और रोहित सराफ की भी अदाकारी फिल्म में पसंद की गई। फिल्म को कांतारा चैप्टर 1 से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। यह फिल्म हिंदी भाषा में शानदार कारोबार कर रही है। हिंदी भाषा में यह फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

Jr NTR ने S S Rajamouli की फिल्म इन 3 वजहों से छोड़ी

क्या फ्लॉप हो जाएगी Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari?

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की बात करें तो इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इससे पहले वह बद्रीनाथ की दुल्हनिया और हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म हिट होने से दूर होती चली जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित होगी।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...