S S Rajamouli Birthday: जूनियर एनटीआर ने पहले छोड़ी फिल्म, अब बर्थडे पर राजामौली पर बरसाया प्यार

Table of Content

S S Rajamouli Birthday: भारतीय सिनेमा के जादूगर और ‘बाहुबली’ व ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने उन्हें सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाली बधाई दी। यह बधाई इस वजह से चर्चा में है, क्योंकि हाल ही में एनटीआर ने राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘दादासाहेब फाल्के’ बायोपिक से खुद को अलग कर लिया था। फैंस इस दोस्ती और प्रोफेशनल रिश्ते के बीच की गर्मजोशी को देखकर हैरान हैं।

Hardik Pandya ने Mahieka Sharma संग रिलेशनशिप का किया एलान? एक साथ आए नजर

S S Rajamouli Birthday पर एनटीआर का खास मैसेज

जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स हैंडल पर राजामौली के साथ एक तस्वीर शेयर की। इसमें दोनों किसी गहरी बातचीत में डूबे नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, जकन्ना एसएस राजामौली… ढेर सारा प्यार।” इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 21: जॉली एलएलबी 3 क्या हो पाएगी हिट? क्या कहता है कलेक्शन

क्यों छोड़ी दादासाहेब फाल्के की बायोपिक?

हाल ही में खबर आई थी कि जूनियर एनटीआर को राजामौली की हिंदी-तेलुगु बायोपिक में भारतीय सिनेमा के पितामह दादासाहेब फाल्के का रोल ऑफर हुआ था। हालांकि, एनटीआर ने इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे तीन मुख्य वजहें थीं। पहली वजह था कि एनटीआर अभी रियल लाइफ किरदार निभाने के मूड में नहीं हैं, खासकर ऐतिहासिक शख्सियत का रोल वह नहीं करना चाहते। दूसरी यह कि फिल्म राजामौली नहीं, बल्कि उनके बेटे कार्तिक राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। तीसरी वजह थी कि आमिर खान भी राजकुमार हिरानी के साथ दादासाहेब फाल्के की बायोपिक बना रहे हैं, जिससे एनटीआर ने तुलना से बचने का फैसला लिया।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 8: ‘सनी संस्कारी’ 8वें दिन हिट होने से हुई और दूर

एनटीआर का ड्रैगन पर फोकस

‘आरआरआर’ में राम चरण के साथ दुनियाभर में तहलका मचाने वाले एनटीआर अब अपने तेलुगु करियर और प्रशांत नील की मेगा प्रोजेक्ट ‘ड्रैगन’ पर ध्यान दे रहे हैं। यह पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर 2026 में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है।

Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल ने पूर्व पत्नी धनश्री को लगाई जमकर लताड़, आरोपों पर किया पलटवार

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...