Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर आमिर खान ने चला बड़ा दांव, अब पलट जाएगी पूरी बाजी!

Table of Content

Sitaare Zameen Par: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले खबर थी कि यह फिल्म भारत में 1000 से 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, लेकिन अब आमिर खान ने रणनीति बदल दी है। अब यह फिल्म 20 जून से देशभर में 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर धमाकेदार रिलीज के लिए तैयार है।

Sitaare Zameen Par Review: सुधा मूर्ति ने किया ‘सितारे जमीन पर’ का रिव्यू, जानिए कैसी लगी फिल्म?

बड़े पैमाने पर रिलीज का फैसला

सूत्रों के मुताबिक सिंगल स्क्रीन और गैर-राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स मालिकों ने आमिर खान से संपर्क कर ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) को अपने सिनेमाघरों में दिखाने की इच्छा जताई। एक सूत्र ने कहा, “पोस्ट-पैंडेमिक दौर में इस तरह की फिल्मों की पहुंच सीमित हो सकती है, लेकिन आमिर खान का नाम और मजबूत कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगी।” खास बात यह है कि आमिर ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज न करने का फैसला लिया है, जिसे सिनेमाघर मालिकों ने खूब सराहा है।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां

देश के कोने-कोने में पहुंचेगी सितारे जमीन पर

सूत्र ने आगे कहा, “आमिर ने उन प्रदर्शकों की बात सुनी जो ओटीटी रिलीज के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद उन्होंने अपने वितरक के साथ मिलकर फिल्म (Sitaare Zameen Par) को ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज करने का फैसला किया। प्रदर्शक भी इस फिल्म को पूरा समर्थन दे रहे हैं।” इस रणनीति के तहत ‘सितारे जमीन पर’ अब देश के कोने-कोने में दर्शकों तक पहुंचेगी।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक

ओटीटी पर रिलीज से इनकार

आमिर खान ने ‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) के लिए एक साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचे, भले ही कई आकर्षक ऑफर आए। सूत्रों के अनुसार यह फिल्म पहले सो मोल्ड पिक्चर्स के साथ बन रही थी, लेकिन जब स्टूडियो ने सिनेमाघरों में विशेष रिलीज के विचार का विरोध किया तो आमिर ने 30 करोड़ रुपये देकर फिल्म के पूरे अधिकार खरीद लिए। सूत्र ने कहा “यह एक बड़ा जोखिम है। आमिर ने सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की, ताकि यह फिल्म दर्शकों के लिए खास अनुभव बन सके”।

इन दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू होगी। साथ ही, टिकट की कीमतें भी किफायती रखी जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...