Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां

Table of Content

Sitaare Zameen Par: आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। वह इन दिनों अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में आमिर खान ने एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। दरअसल, इस फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग में आमिर ने खुद थिएटर पहुंचकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानी। जैसे ही फिल्म खत्म हुई, दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से आमिर और उनकी फिल्म का स्वागत किया।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां

लोगों ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ दिखा कि दर्शक फिल्म (Sitaare Zameen Par)की संवेदनशील कहानी और आमिर के अभिनय से गहरे प्रभावित हुए। दिल को छूने वाली कहानी ‘सितारे जमीन पर’ डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म जैसे विषयों को संवेदनशीलता के साथ पेश करती है। एक दर्शक ने कहा, “यह फिल्म डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म से जूझ रहे लोगों के प्रति समाज की सोच को बदल देगी।” कई लोगों ने इस फिल्म की तुलना आमिर की 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ से की, जिसमें डिस्लेक्सिया जैसे विषय को उठाया गया था।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी हैं रीमेक

फिल्म में हैं ये सितारे

फिल्म (Sitaare Zameen Par)का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि फिल्म में दस नए कलाकार भी है। ये सभी विशेष योग्यता वाले कलाकार हैं। निर्देशक प्रसन्ना ने बताया, “इन नए कलाकारों के बिना यह फिल्म संभव नहीं थी। उनके साथ काम करना मेरे लिए एक खूबसूरत अनुभव रहा। उनकी सादगी और अनोखी प्रतिभा ने फिल्म को और जीवंत बना दिया।”

क्या है फिल्म की कहानी?

‘सितारे जमीन पर’ (Sitaare Zameen Par) स्पेनिश स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा ‘चैंपियन्स’ (2018) का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में आमिर एक पूर्व बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं, जो विशेष लोगों को कोचिंग देकर अपनी जिंदगी में नया मकसद और बदलाव पाता है। यह फिल्म हास्य और भावनाओं का शानदार मेल पेश करने की कोशिश करेगी।

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...