Dipika Kakar: कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार दिखीं दीपिका कक्कड़, फैंस को कहा दिल से शुक्रिया

Table of Content

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी सेहत के बारे में बात की। दीपिका ने अपने पति शोएब इब्राहिम के यूट्यूब व्लॉग में नजर आईं। उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं और उनकी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है।

Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? जिन्हें हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर

सर्जरी के बाद पहली बार दिखीं दीपिका

दीपिका (Dipika Kakar)ने भावुक होते हुए कहा, “आप सभी ने मेरे लिए इतनी दुआएं कीं। इसके लिए मैं दिल से शुक्रिया कहना चाहती हूं। अस्पताल में नर्स, स्टाफ और यहां तक कि दूसरे मरीजों के परिवार वाले भी मेरे पास आकर कहते थे कि मैम, आप जल्दी ठीक हो जाएंगी। उनके अपने परिजन अस्पताल में भर्ती थे, फिर भी उन्होंने मेरे लिए दुआ की। ये सब मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं अब काफी बेहतर हूं और मेरी रिकवरी अच्छी चल रही है।”

क्या को है कौन सी बीमारी?

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। ‘ससुराल सिमर का’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिक से घर-घर में पहचान बनाने वाली इस अभिनेत्री ने पिछले महीने एक भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी की जानकारी दी थी। उन्हें पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर पाया गया था। जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसरयुक्त है।

14 घंटे की चली सर्जरी

6 जून को दीपिका (Dipika Kakar) की 14 घंटे की एक जटिल सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद उनके पति शोएब ने एक बयान जारी करते हुए उनकी सेहत की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, “ईद-उल-अजहा से ठीक एक दिन पहले दीपिका को आईसीयू से बाहर लाया गया। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत थी। सर्जरी के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। शाम तक डॉक्टरों ने उन्हें कमरे में शिफ्ट करने का फैसला किया। सर्जरी बड़ी थी, इसलिए उन्हें अभी कुछ दिन अस्पताल में रहना होगा।”

सर्जरी के बाद ठीक होने की उम्मीद

इससे पहले, शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने इस दौर को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय बताया था। हालांकि, वह हमेशा सकारात्मक रहे। उन्होंने कहा, “अलहमदुलिल्लाह, स्कैन रिपोर्ट में अच्छी खबर आई। कैंसर की कोशिकाएं शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलीं हैं। यह सिर्फ ट्यूमर तक सीमित है। सर्जरी के बाद, इंशाल्लाह, सब ठीक हो जाएगा।”

Mohammad Faique

faique246@gmail.com

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

https://filmihoon.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Nora Fatehi

Nora Fatehi Defamation Case: नोरा फतेही पर एविएशन कंपनी ने ठोका मानहानि केस, खिलौना बताकर मुश्किल में घिरीं

Nora Fatehi: बॉलीवुड अभिनेत्री और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। चार्टर्ड प्लेन सेवा प्रदाता कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ (Dunes Aviation) ने अभिनेत्री के खिलाफ गुजरात की गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ का सिविल मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि नोरा फतेही ने सोशल...
Mirzapur Box Office Collection Day 4

Mirzapur Box Office Collection Day 4: ‘मिर्जापुर’ ने पास किया मंडे टेस्ट, चौथे दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Mirzapur Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड और ओटीटी की सबसे चर्चित फ्रेंचाइजी की फीचर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा कायम है। पहले वीकेंड पर धुआंधार कमाई करने के बाद फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है। पंकज त्रिपाठी (कालीन...

Awarapan 2 Week 1 Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 111 करोड़ पार पहुंचा कुल नेट बिजनेस

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता शानदार सफलता के साथ पूरा कर लिया है। ₹100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री करने के बाद फिल्म ने अपने 7वें दिन (गुरुवार) को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बरकरार रखी। रिलीज के पहले हफ्ते...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। रिलीज के पहले हफ्ते में ही फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित ₹100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। अपने छठे दिन यानी पहले बुधवार (Day 6 –...

Awarapan 2 Box Office Collection Day 5: ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) वीकडेज में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है। सोमवार के कड़े इम्तिहान को पास करने के बाद फिल्म ने अपने 5वें दिन (मंगलवार) को भी एक सम्मानजनक और मजबूत पकड़ दर्ज की है। इमरान हाशमी का...