SSMB29: एसएस राजामौली की एसएसएमबी29 की कहानी पता चल गई, जानकर आप भी हो जाएंगे उत्साहित

Table of Content

SSMB29: भारतीय सिनेमा के जादूगर एसएस राजामौली अपनी भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी29’, में सुपरस्टार महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक ऐसा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो जाएंगे।

SSMB29: महेश बाबू की ‘एसएसएमबी29’ में नया ट्विस्ट, फिल्म में इस धांसू एक्टर की एंट्री की चर्चा तेज

रिपोर्ट में किया गया दावा

पिपिंगमून.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है और रामायण की प्रसिद्ध ‘संजीवनी बूटी’ पर केंद्रित है। यह फिल्म एक रोमांचक जंगल साहसिक कहानी होगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने की पूरी कोशिश करेगी।

फिल्म का प्लॉट पता चल गया

एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “SSMB29 एक इंडियाना जोन्स स्टाइल की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू का किरदार संजीवनी बूटी की तलाश में दुनियाभर में रोमांचक यात्रा पर निकलता है। संजीवनी बूटी एक पौराणिक जड़ी-बूटी है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह मृतकों को भी जीवित कर सकती है।” राजामौली और उनके पिता, मशहूर लेखक के.वी. विजयेंद्र प्रसाद ने रामायण के तत्वों को कहानी में खूबसूरती से बुना है। कहा जा रहा है कि फिल्म अपनी शानदार एक्शन सीक्वेंस और अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स के साथ राजामौली की पिछली फिल्मों को भी पीछे छोड़ देगी।

रामायण से प्रेरित होगी फिल्म

रामायण में एक प्रसिद्ध प्रसंग है, जब रावण का बेटा इंद्रजीत अपने शक्तिशाली हथियार से भगवान राम के भाई लक्ष्मण को घायल कर देता है। लक्ष्मण को बचाने के लिए हनुमान हिमालय की ओर संजीवनी बूटी लाने निकलते हैं। जब उन्हें सही बूटी नहीं मिलती तो वे पूरे पर्वत का एक हिस्सा ही उखाड़कर लंका ले आते हैं। ‘एसएसएमबी29’ (SSMB29) की कहानी भी इसी पौराणिक कथा से प्रेरणा लेती है। हालांकि, किरदारों और कहानी का ब्योरा अभी गुप्त रखा गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

राजामौली की यह SSMB29 वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। इसका निर्माण हैदराबाद में शुरू हो चुका है। अप्रैल में ओडिशा में एक एक्शन से भरपूर शेड्यूल की शूटिंग पूरी की गई है। फिल्म की शूटिंग 2025 से लेकर 2026 के मध्य तक चलेगी। यह 2027 की गर्मियों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजामौली का विजन और इस फिल्म की भव्यता इसे भारतीय सिनेमा का एक और मील का पत्थर बनाने की ओर इशारा करती है।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...
Spider Man Brand New Day

ओ भाईसाब! Spider Man Brand New Day ने 5 दिनों में छापे 9,550 करोड़ रुपये

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider Man: Brand New Day) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए ऐतिहासिक आंकड़े दर्ज कर रही है। रिलीज के महज 5 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनिया भर में ₹9,550 करोड़ ($1.15 Billion+) का विशाल ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।...