SSMB29: महेश बाबू की ‘एसएसएमबी29’ में नया ट्विस्ट, फिल्म में इस धांसू एक्टर की एंट्री की चर्चा तेज

Table of Content

SSMB29: एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसएसएमबी29’ की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। हर नए अपडेट फैंस के बीच बीच हलचल मचा रही है। प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारों के बाद अब खबर है कि एक और दिग्गज अभिनेता इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकता है।

Housefull 5 ने तीन दिन में कमाए 91 करोड़ से ज्यादा, अक्षय कुमार ने खास वीडियो के साथ फैंस का किया शुक्रिया

रिपोर्ट में दावा

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार आर माधवन को SSMB29 में एक अहम किरदार के लिए चुना गया है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर यह खबर सच हुई तो यह माधवन और राजामौली की साथ में यह पहली फिल्म होगी।

SSMB29
आर माधवन: एक्स

Saiyaara Barbaad Song: ‘सैयारा’ का नया गाना ‘बर्बाद’ जल्द मचाएगा धमाल, इस दिन होगा रिलीज

‘एसएसएमबी29’ में क्या है खास?

SSMB29 एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म है, जिसकी तुलना हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज ‘इंडियाना जोन्स’ से की जा रही है। राजामौली के पिता और मशहूर लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने पहले दिए साक्षात्कारों में इस जॉनर का जिक्र किया था। फिल्म की भव्यता का अंदाजा इसके 1000 करोड़ रुपये के बजट से लगाया जा सकता है। यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। राजामौली ने केन्या में लोकेशन स्काउटिंग की है, जिससे संकेत मिलता है कि फिल्म के कुछ हिस्से वहां शूट किए जाएंगे। ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावानी इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं।राजामौली के साथ वह कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Filmi Hoon Desk

filmihoon246@rediffmail.com https://filmihoon.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mahesh Babu Varanasi First Look: जन्मदिन पर राजामौली का बड़ा सरप्राइज, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ अवतार आउट!

Mahesh Babu Varanasi First Look: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के जन्मदिन के खास मौके पर दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने फैंस को सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। राजामौली ने अपनी बहुप्रतीक्षित मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) से महेश बाबू का मच-अवेटेड फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। इस फिल्म...
Spider Man Brand New Day Box Office Day 1

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत में दबदबा कायम: 8वें दिन कमाए 14 करोड़

मार्वल स्टूडियोज और टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले हफ्ते में कई रिकॉर्ड ध्वस्त करने के बाद, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के कामकाजी दिनों में भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रिलीज के...

Ramayana Release Date: ‘रामायण’ की रिलीज डेट पर लगी मुहर

बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) को लेकर अब तक का सबसे बड़ा और आधिकारिक अपडेट सामने आ गया है। फिल्म के ऑफिशियल ट्रेलर के साथ ही मेकर्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन जायंट सोनी पिक्चर्स ने मुहर लगा दी है कि यह भव्य महाकाव्य 6 नवंबर...
Assam Flood

Assam Flood: असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने रणदीप हुड्डा, पानी में उतरकर बांटी राहत सामग्री

Assam Flood: असम में आई भीषण बाढ़ के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। संकट की इस घड़ी में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के ज़रिए मदद का हाथ बढ़ाया है। अभिनेता ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँचाने के लिए गैर-लाभकारी संगठन ‘द ग्लोबल सिख्स’ (The Global Sikhs) के साथ साझेदारी की है...
Ramayana 2

Ramayana 2: ‘रामायण पर 10 फिल्में बन सकती थीं’… दिवाली से पहले ही रणबीर ने ‘पार्ट 2’ पर दिया बड़ा सरप्राइज!

Ramayana 2: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण‘ को लेकर दीवानगी हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बना रही है। इस महाकाय प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने अब फिल्म के स्केल को लेकर एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों के होश...